UP Board Results 2023: जल्द जारी होंगे यूपी बोर्ड के नतीजे, ऐसे देखें रिजल्ट

UP Board Result 2023 kab aayega: बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित करने की तिथि की ऐलान नहीं की है, लेकिन छात्र आने वाले हफ्तों में परिणाम (UP Board Results 2023) आने की उम्मीद कर सकते हैं।

Update: 2023-04-05 17:17 GMT
UP Board Results 2023 (Pic: Social Media)

UP Board Results 2023: यूपी बोर्ड के छात्र यूपी बोर्ड (UP Board) 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, UPMSP द्वारा पिछले वर्षों की तुलना में जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी होने के आसार है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित करने की तिथि की ऐलान नहीं की है, लेकिन छात्र आने वाले हफ्तों में परिणाम (UP Board Results 2023) आने की उम्मीद कर सकते हैं। यूपी बोर्ड के अधिकारी हरीश चंद्र शर्मा ने कहा, ''मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है लेकिन नतीजे के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।''

इतने दिन के भीतर जॉची गई कॉपियां

इन कॉपियों की निर्बाध और समय पर जांच सुनिश्चित करने के लिए, विभिन्न केंद्रों में कुल 1,43,933 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र संभाल कर रखें क्योंकि उन्हें अपने रिजल्ट (UP Board Results) की जांच के लिए अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in और upresults.nic के माध्यम से अपने नतीजे देख सकेंगे। शैक्षणिक वर्ष 2022-2023 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च, 2023 को शुरू होकर 31 मार्च, 2023 को समाप्त हुईं। केवल 14 दिनों के भीतर, अधिकारियों द्वारा 3.19 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें से 1.86 करोड़ कॉपियां 10वीं क्लास और 1.33 करोड़ कॉपियां 12वीं क्लास की थीं। मूल्यांकन प्रक्रिया अत्यंत परिश्रम और सावधानी के साथ की गई थी, क्योंकि परीक्षा परिणाम छात्रों की भविष्य के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

UP Board Results 2023 ऐसे करें चेक

  • छात्र सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in, upmsp.edu.in, results.upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध बोर्ड परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करे और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
  • यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करे और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

Tags:    

Similar News