UP में पैर पसार रहा कोरोना: बीते 24 घण्टे में सामने आए 220 मामले, एक्टिव केसों की संख्या 1394

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ोतरी हो रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि 220 नये मामले सामने आए हैं।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-04-28 13:07 GMT

कोरोना जांच करते हुए। (Social Media) 

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले (Corona Case In UP) लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना दिल्ली से सटे जिलों में, रोज़ाना मिलने वाले केसों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिससे कि ख़तरा बढ़ता जा रहा है। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन राजधानी में भी मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली के बाद अब लखनऊ के स्कूलों में भी कोरोना कहर बरपा रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग (Medical & Health Department) के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Amit Mohan Prasad) ने गुरुवार को बताया कि 220 नये मामले सामने आए हैं।

एक्टिव केस 1394 पहुंचे

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,15,352 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 220 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,10,40,542 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 208 लोग व अब तक कुल 20,48,879 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,394 एक्टिव मामले है।

31 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद (Additional Chief Secretary Amit Mohan Prasad) ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 27 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,32,664 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,29,54,297 और दूसरी डोज 12,98,61,915 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,04,914 और दूसरी डोज 91,54,159 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 47,70,564 व दूसरी डोज 1,85,750 दी गयी। कल तक 27,41,008 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,29,72,607 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News