UP Election 2022: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची, मुख़्तार के खिलाफ ताल ठोकेंगे अशोक सिंह

UP Election 2022: बीजेपी ने सातवें चरण के चुनाव लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है।

Report :  Rakesh Mishra
Published By :  Shreya
Update: 2022-02-12 12:03 GMT

भाजपा (फोटो- न्यूजट्रैक)  

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सातवें चरण के चुनाव लिए उम्मीदवारों की एक और सूची (BJP Candidate List 2022 UP) जारी की है। इस सूची में नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भाजपा ने जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ मऊ सदर सीट (Mau Sadar Vidhan Sabha Seat) से अशोक सिंह (Ashok Singh) को मैदान में उतारा है। वहीं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के खिलाफ जहूराबाद (Jahurabad Seat) से कालीचरण राजभर (Kalicharan Rajbhar) को टिकट दिया है। 

मुख्तार अंसारी भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह के भाई अजय प्रकाश सिंह के हत्या का आरोपी है। अजय सिंह की 2009 में नगर कोतवाली के गाजीपुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 

इस सूची में भाजपा ने मुबारकपुर (Mubarakpur) से अरविन्द जायसवाल (Arvind Jaiswal) को मैदान में उतारा है। सुरक्षित सीट मुहम्मदाबाद गोहना (Muhammadabad Gohna Seat) से महिला प्रत्याशी पूनम सरोज (Poonam Saroj) को टिकट दिया है तो वहीं मछलीशहर (Machhali Shahar Seat) सुरक्षित सीट से मिहीलाल गौतम (Mihilal Gautam) भगवा दल से मैदान में होंगे।

मुग़लसराय (Mughalsarai) से रमेश जायसवाल (Ramesh Jaiswal) और चकिया (Chakia Seat) सुरक्षित सीट से कैलाश खरवार (Kailash Kharwar) को भाजपा ने टिकट दिया है। घोरवाल (Ghorawal) से अनिल मौर्या (Anil Kumar Maurya) पार्टी के प्रत्याशी होंगे तो वहीं अनुसुचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट से संजीव गौंड (Sanjeev Gond) को मैदान में उतारा है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News