UP Election 2022: डैमेज कंट्रोल के लिए सौंपी गई इन नेताओं को जिम्मेदारी, अमित शाह भी जल्द यूपी दौरे पर

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री और पिछडा़ समाज के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद भाजपा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई है, जिसको लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) इसी हफ्ते यूपी का दौरा करेंगे।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-01-11 12:42 GMT

UP Election 2022 News: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) के पहले कैबिनेट मंत्री और पिछडा़ समाज के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के अलावा तीन और भाजपा विधायकों रोशन लाल वर्मा (Roshan Lal Verma), भगवती सागर (Bhagwati Sagar) और बृजेश प्रजापति (Brijesh Prajapati) के इस्तीफे से हिली भाजपा अब डैमेज कंट्रोल (BJP now under damage control) में जुट गयी हैं।

कई और अन्य विधायकों के इस्तीफे की चर्चाओं के बाद केन्द्रीय हाईकमान ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा महामंत्री सुनील बंसल को नाराज विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) भी इसी हफ्ते यूपी का दौरा करेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य के ट्विट करने से पहले स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव से मिल चुके थे

आज नई दिल्ली में भाजपा हाईकमान में प्रत्याशियों के चयन को लेकर बैठक चल रही थी तभी बैठक में इस बात की जानकारी दी गयी कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल होने जा रहे हैं। इस पर केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विट कर स्वामी प्रसाद मौर्य से ऐसा न करने की अपील की लेकिन तब तक वह अखिलेश यादव से मिल चुके थे।

भाजपा विधायक सुरक्षित ठिकाने की तलाश में

दरअसल, भाजपा के अंदर इस बात की चर्चा जोरो से हैं कि पार्टी हाईकमान विधानसभा चुनाव में लगभग 100 टिकटों को काटने की तैयारी में है। हांलाकि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिह इसका खंडन भी कर चुके हैं। पर कई विधानसभा क्षेत्रों से आई रिपोर्टो के आधार पर हाईकमान ऐसे विधायकों को दोबारा टिकट देने के मूड में नहीं दिख रहा है। इसलिए अधिकतर भाजपा विधायक सुरक्षित ठिकाने की तलाश में भाजपा से नाता तोड़ना चाह रहे हैं।

खबर है कि और भी भाजपा छोड़ने जा रहे हैं

समाजवादी पार्टी के खेमें में इस बात की भी चर्चा है कि जल्द ही भाजपा के ममतेश शाक्य विनय शाक्य धर्मेन्द्र शाक्य और नीरज मौर्य भी जल्द ही भाजपा छोड़ने जा रहे हैं। इससे पहले भाजपा की बहराईच की नानपारा सीट से माधुरी वर्मा, सीतापुर से राकेश राठौर तथा सोमवार को बदांयु जिले के राधा कृष्ण शर्मा भी समाजवादी पार्टी में जा चुके हैं। इसके अलावा करीब दस विधायकों के और भी सपा के सम्पर्क में होने की बात कही जा रही है। जबकि पूर्व विधायकों में राम इकबाल सिंह ब्रजेश मिश्र और पूर्व एमएलसी कांति सिंह भाजपा में शामिल हो चुकी है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News