UP Election 2022: झांसी में कांग्रेस की मैराथन दौड़, लड़कियों ने जमकर लिया हिस्सा, कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां

UP Election 2022: झांसी में लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ आयोजित की गई। जिसमें बढ़-चढ़कर लड़कियों ने भाग लिया। इस दौरान कोरोना नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update:2021-12-26 12:41 IST

कांग्रेस मैराथन दौड़ (फोटो साभार- ट्विटर) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की सत्ता पर वापस काबिज होने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है। 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं...' (Ladki Hun Lad Sakti Hun) इस नारे के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) उत्तर प्रदेश की राजनीति (UP Ki Rajniti) में कांग्रेस को उसकी पुरानी पहचान फिर से दिलाने के प्रयास में लगी है। इसी क्रम में झांसी में लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ (Mahila Marathon Dod) आयोजित की गई। जिसमें बढ़-चढ़कर लड़कियों ने भाग लिया। 

इस मैराथन दौड़ (Mahila Marathon Dod) का एक वीडियो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शेयर किया है। जिसमें एक बड़ी संख्या में लड़कियां मैराथन दौड़ में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा- लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन, झांसी। लड़कियां लड़ेंगी अपने हक के लिए, अपनी उड़ान के लिए, बदलाव के लिए। 

मैराथन में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां

बताते चलें कि इस वक्त यूपी में भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच सरकार कोरोना नियमों को लेकर काफी सतर्कता बरता रही है। इस बीच कांग्रेस की इस मैराथन में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। बताया जा रहा है कि इस मैराथन में करीब 10 हजार से ज्यादा की संख्या में लड़िकयां शामिल हुई थीं। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए हाईकोर्ट ने भी यूपी सरकार और चुनाव आयोग से चुनाव को टालने की अपील की है। 

Full View

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News