UP Election 2022: भाजपा बूथ विजय अभियान का आज से आगाज, 27700 शक्ति केन्द्रों से जुड़ेंगे कार्यकर्ता

UP Election 2022 : पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे। नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर जुडे़ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेगें।

Newstrack :  Network
Published By :  Monika
Update: 2021-09-11 04:16 GMT

भाजपा का बूथ विजय अभियान (फोटो : सोशल मीडिया ) 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा आज से अपनी चुनावी अभियान का आगाज करने जा रही है। इसी सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज बूथ विजय अभियान का शुभारंभ करेंगे । नड्डा प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर जुडे़ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेगें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा गाजियाबाद, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शुभारंभ किये जा रहे बूथ विजय अभियान से जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के सभी मंत्री शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर बूथ विजय अभियान का हिस्सा बनेगे। बूथ विजय अभियान के साथ ही पन्ना प्रमुख बनाने का अभियान भी प्रारम्भ होगा, जो 20 सितम्बर तक चलेगा।

बूथ समिति सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी बूथ विजय अभियान को प्रारम्भ कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अभियान के शुभारम्भ के साथ अभेद्य बूथ संरचना से बूथ विजय की संकल्पना लेकर पार्टी कार्य प्रारम्भ करेगी।

27700 शक्ति केन्द्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की योजना  

भाजपा की तरफ से शुरू किए जा रहे बूथ विजय अभियान के अवसर पर प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर योजना रचना बनाई गई है। बूथ विजय अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर 15 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ता शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित रहकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा का उद् बोधन सुनेगें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, महापौर, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि प्रदेश के 27700 शक्ति केन्द्रों पर उपस्थित होकर डिजिटल माध्यम से बूथ विजय अभियान से जुडे़गें

Tags:    

Similar News