UP Gold Silver Price Today: यूपी में लगातार दूसरे दिन महंगा रहा सोना, 10 ग्राम के लिए चुकाने होगें इतने रुपये

UP Gold Silver Price Today 10 January 2023: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के जो भाव जारी किए जाते हैं। वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें कोई टैक्स शामिल नहीं होता है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-10 02:05 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today 10 January 2023: भारत और उत्तर प्रदेश के सर्फारा बाजार में कीमती आभूष सोना और चांदी के 10 जनवरी, 2023 को नए दाम जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को राज्य में सोने के दाम में इजाफा हुआ है, जबकि चांदी के दाम स्थिर रहे हैं। दाम बढ़ने के बाद सोना 56 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी 71 हजार पार ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर आप सर्राफा बाजार से सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रह हैं तो आज अधिक जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

लखनऊ कानपुर में महंगा हुआ सोना

यूपी में सोना महंगा होने का असर राजधानी लखनऊ में भी दिखाई दिया है। लखनऊ सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 330 रुपए बढ़ा है। इसके बाद सोना 56,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 300 रुपये महंगा होकर 51,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता चांदी का भाव आज स्थिर रहा और यह 71,8000 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51750 रुपये (22 कैरट) 56440 (24 कैरट)

• कानपुर : 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• आगरा: 51700 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

• नोएडा: 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51750 (22 कैरट), 56440 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51700 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

• मथुरा : 51700 (22 कैरट), 56400 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

प्रदेश में आज चांदी का औसत दाम 71,800 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,800 प्रति किलो है, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 71,900 रुपये पर है।

सोना खरीदते वक्त इन बातों का दें ध्यान

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी किये जाते हैं वह सांकेतिक दाम होते हैं। इनमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं जोड़ा होता है। सोना चांदी का सही दाम जनाने के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। वहीं, सोना खरीदते वक्त हॉलमार्किंग जरूर देखें। यह सोने की क्वालिटी और शुद्धता की पहचान बताता है। सोने में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य होती है। अगर किसी भी सोने में हॉलमार्किंग नहीं हुई है तो इसका मतलब सोना ठीक नहीं है। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं,जो कि सुबह और शाम को जारी होते हैं। 

Tags:    

Similar News