UP Gold Silver Price Today: स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में सोना स्थिर, चांदी ने खोई चमक, चेक करें नए भाव

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद 59,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

Update: 2023-08-15 02:45 GMT
UP Gold Silver Price Today: (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 15 August 2023: लखनऊ सहित यूपी के शहरों में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए रहे हैं। प्रदेश में मंगलवार को सोना स्थिर रहा है तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी बाजार में 200 रुपये सस्ती होकर 73 हजार के नीचे चली गई है, जबकि सोना स्थिर होने के बाद 59 हजार रुपये पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

सोना रहा स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों स्थिर हैं। 24 कैरेट सोना स्थिर रहने के बाद 59,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी स्थिर रहने के बाद 54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले सोमवार को भी सोना के भाव में स्थिर रहे थे।

चांदी 200 रुपये टूटी

यूपी की राजधानी में जहां सोना स्थिर रहा है तो वहीं चांदी के भाव में आज गिरावट देखने को मिली है। 999 शुद्धता वाली चांदी में 200 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी 72,800 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार रही है। इससे पहले सोमवार को यह 73 हजार रुपये किलो पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,800 (22 कैरट)

59,760 (24 कैरट)

आगरा

54,850 (22 कैरट)

59,760 (24 कैरट)

नोएडा

54,800 (22 कैरट)

59,760 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,800 (22 कैरट)

59,760 (24 कैरट)

वाराणसी

54,800 (22 कैरट)

59,760 (24 कैरट)

मथुरा

54,800 (22 कैरट)

59,760 (24 कैरट)

हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स

सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिया होता है। हॉलमार्क ISO (Indian Standard Organization) द्वारा जारी किया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अगर इन कैरेटों पर यह नंबर लिखा होता है तो इसका मतलब आपका खरीदा गया सोना शुद्धता है। बाजार में 24 कैरेट से अधिक सोना नहीं बिकता है।

Tags:    

Similar News