UP Gold Silver Price Today: सोने के भाव रहे स्थिर, चांदी में आई जोरदार गिरावट; जानिए आज के भाव

UP Gold Silver Price Today 16 February 2023: यूपी वालों को चांदी के भाव से तगड़ी राहत मिली है। दाम गिरने के बाद चांदी 70 हजार के नीचे आ गई है, जो कि इससे पहले यहां चांदी के भाव में जोरदार तेजी बनी हुई थी।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-16 01:51 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 16 February 2023: यूपी के सर्राफा बाजार में 16 फरवरी, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश वासियों को गुरुवार को दोनों कीमती आभूषण के भाव से राहत मिली है। सोने के तुलना में चांदी के भाव में तगड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट चांदी 70 हजार के नीचे चली गई है, जो कि इससे पहले यूपी में चांदी का भाव 71 हजार से लेकर 73 हजार के बीच चल रहा था। वहीं, सोने के भाव स्थिर रहे हैं। तो आइये जानते हैं यूपी के शहरों में सोना का भाव आज क्या है?

लखनऊ में 24 व 22 कैरेट सोने का भाव

राज्य की राजधानी लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में गुरुवार को सोने के भाव स्थिर रहे हैं। 24 कैरेट सोना 57,310 रुपये पर है। 22 कैरेट सोने के 52,550 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। इससे पहले कल भी लखनऊ को सोने के भाव में कोई इजाफा नहीं हुआ है। इस हिसाब से लखनऊ में बीते दो दिनों से सोने के भाव स्थिर रहे हैं।

लखनऊ में चांदी का भाव

वहीं, राजधानी लखनऊ में 999 शुद्धता के भाव तगड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को शहर में चांदी के भाव 450 रुपये कम हुए हैं। इसके बाद चांदी 69,950 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शहर में चांदी के भाव 70 हजार के पार चल रहे थे।

यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,255 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,040 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,550 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 25, 500 रुपए

यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,731 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,848 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57, 310 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,73,100 रुपए

प्रदेश के प्रमुख शहरों के सोने के दाम

कानपुर

52550(22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

आगरा

52550 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

नोएडा

52550 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

गाजियाबाद

522550 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

वाराणसी

52550(22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

मथुरा

52550 (22 कैरट)

57310 (24 कैरट)

सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बाते दें कि बुलियन मार्केट में गोल्ड सिल्वर जारी हुई भाव सांकेतिक होते हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं शामिल होता है। सोना चांदी के सही भाव की जानकारी के लिए आपको लोकल ज्वेलर से पता करना होगा। सोना लेते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब सोना खरीदने बाजार में जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। अगर सोने पर हॉलमार्क लगा हुआ होता सोना असली है। यह सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है।

Tags:    

Similar News