UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना रहा स्थिर, चांदी ने खोई चमक, खरीदने से पहले देखें यहां दाम

UP Gold Silver Price Today 20 January 2023: सर्राफा बाजार के मुताबिक, सूबे की राजधानी वासियों को कीमती आभूषण के दाम से राहत मिली है। शहर में सोना के भाव स्थिर हैं,जबकि चांदी के भाव कम हुए हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-20 11:06 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 20 January 2023: उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी, 2023 को सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार को राज्य में लोगों को जहां सोना के भाव स्थिर रहे हैं तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोना दाम स्थिर रहने के बाद 56 हजार के करीब कारोबार करता दिखाई दिया, जबकि चांदी गिरने के बाद 72 हजार के नीचे आ गई है। वैसे देखा जाए तो गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को सोना चांदी के भाव में राहत मिली है। ऐसे में अगर सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश का मन बना रहे हैं तो दिन आज का काफी ठीक है।

लखनऊ में आज यह है 24 व 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में सोना का भाव जहां स्थिर रहा तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोने स्थिर रह कर 56,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है,जबकि 22 कैरेट सोने के भाव का 52,150 रुपए पर कारोबार कर रहा है। आज 22 कैरेट सोने के भाव में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव में बदलाव देखने को मिला था।

प्रदेश में आज चांदी का भाव

सूबे में शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता चांदी के दाम में 300 रुपये की कम हुए हैं। इसके बाद चांदी 71,900 रुपये पर कारोबार करती दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि यूपी में बीते दो दिनों से सिल्वर के भाव गिर कर रहे हैं। जिसके बाद यह घटकर 71 हजार रुपए के करीब आ गई है। नहीं तो इससे पहले चांदी प्रदेश में 73 हजार रुपये के करीब पहुंच गई थी। एक बात याद करें कि आज चांदी का लखनऊ सर्राफा बाजार में जो भाव है, उसके आस पास प्रदेश के अन्य जिलों में चांदी बिक रही है।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,215 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,720 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,150 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 21,500 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव:

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,689 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,512 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 56,890 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,68,900 रुपए

सर्राफा बाजार में जाते वक्त इन बातों का दें ध्यान

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव (Gold and Silver Prices) जो होते हैं। उन भाव में किसी भी प्रकार का कोई जीएसटी व अन्य कर नहीं जोड़ा होता है। सोना चांदी के भाव की सही जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से पता करना होगा। एक कारोबारी ने बताया कि, बाजार में जब भी सोना खरीदने जाएं तो उसमें हॉलमार्किंग अवश्य देखें। हॉलमार्किंग सोना की शुद्धता और उसकी असलीयत की पहचान होता है।

Tags:    

Similar News