UP Gold Silver Price Today: यूपी में गोल्ड सिल्वर के दामों में तगड़ी बढ़ोतरी, फटाफट चेक करे लें भाव

UP Gold Silver Price Today: प्रदेश में सोना चांदी के भाव बढ़ोतरी हुई है। इस असर राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार पर भी दिखाई पड़ा है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 400 रुपये महंगा हो गया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-27 01:16 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 27 January 2023: अगर आप घर में शादी के लिए सोना चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको यह खबर झटका दे सकती है। यूपी के सर्राफा बाजार में 27 जनवरी, 2023 को बुहमूल्य धातु सोना व चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जारी हुई नई कीमत के मुताबिक, राज्य में सोना चांदी के भाव तगड़ी वृद्धि हुई है। सोना 400 रुपये से अधिक महंगा होकर 58 हजार के पार जा पहुंचा है। जबकि 100 रुपये महंगी होकर 72 हजार के पार कारोबार कर रही है। अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले आप Newstrack. Com पर भाव जारी सही जानाकरी प्राप्त कर लें।

लखनऊ में आज सोना का भाव

शुक्रवार को यूपी की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने के भाव बढ़ोत हुई है। 24 कैरेट सोना 430 रुपये महंगा होकर 58,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट सोना 400 रुपये महंगा होकर 53,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया है। इससे पहले कल सोना यहां 52.850 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

लखनऊ में आज चांदी का भाव

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चांदी के भाव में भी आज बढोतरी हुई है। लखनऊ में 999 शुद्धता वाली चांदी 100 रुपये महंगी होकर 72,600 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले गुरुवार को यहां चांदी 72,500 रुपए किलो पर थी।

राज्य में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,325 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,600 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 53,250 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 32, 500 रुपए

राज्य में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,808 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 46,464 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 58,080 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,80,800 रुपए

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• कानपुर : 53250 (22 कैरट), 58080 (24 कैरट)

• आगरा: 53250 (22 कैरट), 58080 (24 कैरट)

• नोएडा: 53250 (22 कैरट), 58080 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 53250 (22 कैरट), 58080 (24 कैरट)

• वाराणसी: 53200 (22 कैरट), 58000 (24 कैरट)

• मथुरा : 53200 (22 कैरट), 58000 (24 कैरट)

जानिए कैरेट के सोने के शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना कई कैरेट का आता है। बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता है कि किस कैरेट में कितने फीसदी सोना शुद्ध होता है। 24 कैरेट के सोना में 99.9 फीसदी, 23 कैरेट के सोना में 95.8 फीसदी, 22 कैरेट के सोना में 91.6 फीसदी, 21 कैरेट के सोने में 87.5 फीसदी, 18 कैरेट के सोने में 75 फीसदी, 17 कैरेट के सोने में 70.8 फीसदी, 14 कैरेट के सोने में 58.5 फीसदी और 9 कैरेट के सोने 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।

मिस्ड कॉल से जानिए सोना चांदी के भाव

सर्राफा बाजार में जो दाम जारी होते हैं। उसमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सोना के यह दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। कीमती आभूषण के सही दामों की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। आप घर बैठे भी सोना के भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Tags:    

Similar News