UP Gold Silver Rate Today: सोना हुआ महंगा, चांदी ने भी बढ़ाई चमक, अब 10 ग्राम सोने के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए

UP Gold Silver Rate Today: कल की तुलना में आज राजधानी लखनऊ में सोना और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला है। जानिए अब कितने पर आया कीमती आभूषण का भाव?

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-11 06:57 GMT

UP Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया) 

ष।UP Gold Silver Rate Today: राजधानी लखनऊ सहित यूपी के शहरों के सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। 11 नवंबर, 2022 शुक्रवार को लखनऊ में कीमती आभूषण सोना व चांदी में उछाल आई है। दाम बढ़ने के बाद सोना 52 हजार पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी 61 हजार पार ट्रेड कर रही है। ऐसे में अगर आप बहुमूल्य वस्तुओं में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम चुकाने पड़ सकते हैं। 

न्यूजट्रैक टीम हर दिन कीमती आभूषण के भाव की देती जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि आप इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक ही जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर आज के 24-22 कैरेट सोना व 999 प्योरिटी वाली चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

सोना-चांदी का आज भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 590 रुपए बढ़कर 52360 रुपए हो गई है। 22 कैरेट सोने के भाव 540 रुपए बढ़ा है और यह अब 48000 रुपए हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 500 रुपए प्रतिकिलो बढ़कर 61900 हो गई है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Tags:    

Similar News