Lucknow Schools Timing: लखनऊ में सरकारी स्कूल 12.30 बजे तक ही खुलेंगे, जानें और क्या आदेश में

Schools Timing In Lucknow: बढ़ती गर्मी के मद्देनजर, अब स्कूलों को सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक खोला जाएगा। शिक्षक प्रशासनिक कार्यों के लिए कारण 1.30 बजे तक स्कूल में रह सकते हैं।

Written By :  aman
Update:2022-04-11 19:03 IST

प्रतीकात्मक फोटो 

Lucknow Schools Timing: उत्तर प्रदेश भी देश के अन्य हिस्सों की तरह प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ने लगी। इस बीच यूपी सरकार ने स्कूलों के लिए नई टाइमिंग की घोषणा की। जिसके तहत राजधानी लखनऊ में सरकारी स्कूल दोपहर 12:30 बजे तक ही खुले रहेंगे। दरअसल, राजधानी लखनऊ भी लू के थपेड़ों से जूझ रहा है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता वाजिब है।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया था। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर, अब सरकारी स्कूलों को सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। इसके अलावा, शिक्षक प्रशासनिक कार्यों के लिए कारण 1.30 बजे तक स्कूल में रह सकते हैं। प्रदेश सरकार ने ये आदेश जारी किए हैं।

ये होगी टाइमिंग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ में सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही रहेगा। चूंकि, दोपहर बाद गर्मी लगातार बढ़ने लगती है। लू के थपेड़े तेज हो जाते हैं। जिसको देखते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि, सरकारी आदेश के बाद जिलाधिकारी (DM) की तरफ से भी आदेश जारी किए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पहले ये थी टाइमिंग

बता दें, कि समय में बदलाव से पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहते थे। लेकिन, अब लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से समय में बदलाव किया गया है। गौरतलब है, कि यूपी के कुछ जिलों जिनमें प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव सहित कुछ अन्य जिलों में जिलाधिकारियों ने बढ़ते तापमान की वजह से पहले के निर्धारित समय में बदलाव के निर्देश दिए थे। मगर, हाल में सरकार के आदेश के बाद ये पूरे प्रदेश में प्रभावी रूप से लागू होगा।

गर्मी तोड़े रही रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है, कि गर्मी ने इस बार बीते इसी मौसम के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मार्च से मध्य से ही आसमान आग उगलने लगी थी। अब अप्रैल महीने का मध्य आने वाला है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर तक जा पहुंचा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए भी मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। आप सहज अनुमान लगा सकते हैं जब अप्रैल के दूसरे हफ्ते में मौसम का ये हाल है, तो अभी मई और जून का महीना शेष है। यानी इस बार गर्मी के सितम के लिए अभी से तैयार रहना पड़ेगा।

Tags:    

Similar News