UP Holiday List 2023: यूपी सरकार ने साल 2023 में होने वाली छुट्टीयों का कलेंडर किया जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP Holiday List 2023: यूपी सरकार ने 2023 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर आज 15 नवंबर मंगलवार को घोषित कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल साल 2023 में 59 छुट्टियां होंगी।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-31 01:17 GMT

UP Government Holiday List 2023 (Social Media)

UP Government Holiday List 2023: उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2023 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर आज 15 नवंबर मंगलवार को घोषित कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल 2023 में 59 छुट्टियां होंगी। इसमें 25 सार्वजनिक अवकाश, निर्बन्धित अवकाश 31 होगें। जबकि 1 बैंको में वार्षिक लेखाबंदी और 2 छुट्टी कार्यकारी आदेशों के अनुसार होगी। इन सभी छुट्टियों में पूरे साल पड़ने वालें रविवार के अवकाश शामिल नहीं किए गए है।



यूपी की राज्यपाल ने वर्ष 2023 अर्थात शक संवत 1944-1945 एवं विक्रम संवत 2079-2080 की समस्त सार्वजनिक अवकाशों की तारीक आज घोषित कर दी हैं। जिसकी सूची यूपी के प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने जारी की है। जिसमें त्यौहार, राष्ट्रीय पर्व व महापुरूषों की जन्म तिथियों को समस्त उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। इस जारी कैलेंडर के अनुसार सार्वजनिक अवकाश और निर्बन्धित अवकाश शामिल किए गए हैं। 



यदि कोई पर्व/त्योहार, राष्ट्रीय पर्व एवं महापरूषों की जन्म तिथि एक साथ एक तिथि/दिवस को घटित होते हैं। तो ऐसी स्थिती में पृथक दिवस मे सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया जायेगा। सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागो में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। वही कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत घोषित अवकाश और प्रस्तर-6 में उल्लिखित जिलाधिकारियों द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश लागू नहीं होंगे।



इस आदेश के अनुसार जिलाधिकारी अपने स्तर से अधिकतम 03 स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। जिसके संबंध में कारण स्पष्ट करते हुए प्रत्येक वर्ष के प्रारम्भ में संबंधित आयुक्त को अवगत कराना होगा। यदि तीन स्थानीय अवकाशों से अधिक स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने की आवश्यकता हो तो इसके लिए शासन से पूर्वानुमति लेनी होगी।





इस साल यह सार्वजनिक 

तारीख - दिन - छुट्टियां

26 जनवरी - गुरूवार - गणतंत्र दिवस

5 फरवरी - रविवार - हजरत अली जयंती

18 फरवरी - शनिवार - महाशिवरात्रि

8 मार्च - बुधवार - होली

30 मार्च - गुरूवार - राम नवमी

4 अप्रैल - मंगलवार - महावीर जयंती

7 अप्रैल - शुक्रवार - गुड फ्राइडे

14 अप्रैल - शुक्रवार - अंबेडकर जयंती

22 अप्रैल - शनिवार - ईद उल-फ़ित्र

5 मई - शुक्रवार - बुद्ध जयंती

29 जून - गुरूवार - ईद-उल-अधा (बकरीद)

29 जुलाई - शनिवार - मुहर्रम

15 अगस्त - मंगलवार - स्वतंत्रता दिवस

31 अगस्त - गुरूवार - रक्षा बंधन

7 सितंबर - गुरूवार - जन्माष्टमी

28 सितंबर - गुरूवार - मिलाद-उन-नबी

2 अक्टूबर - सोमवार - गांधी जयंती

23 अक्टूबर - सोमवार - महानवमी

24 अक्टूबर - मंगलवार - विजय दशमी

12 नवंबर - रविवार - दिवाली

13 नवंबर - सोमवार - दीपावली छुट्टियां

15 नवंबर - बुधवार - भाई दूज

27 नवंबर - सोमवार - गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर - सोमवार - क्रिसमस

Tags:    

Similar News