...तो 2 घंटे 14 मिनट में बनेगा घर, एक साल में बनेगा 4 लाख Sq. फीट का अस्पताल

Update:2018-02-21 17:06 IST
...तो 2 घंटे 14 मिनट में बनेगा घर, एक साल में बनेगा 4 लाख Sq. फीट का अस्पताल

अनुराग शुक्ला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रही इनवेस्टर समिट में एक से एक नई तरह की टेक्नालजी से लोग रूबरू होंगे। इसके तहत इन्फ्रास्ट्रक्चर के सेशन में सरकार के सबसे लिए आवास योजना के लिए दुबई की एक कंपनी ने एक ऐसे घर का मॉडल पेश किया, जो 2 घंटे 14 मिनट में बन जाता है। वहीं, कई साल में बनने वाले प्रोजेक्ट अब 15-18 महीने में पूरे हो जाते हैं। इस कंपनी का एक प्रोजेक्ट लखनऊ में भी चल रहा है।

ऐसे बनता है घऱ?

दुबई की केईएफ इंफ्रा नाम की कंपनी ने सबसे के लिए घर योजना के तहत एक बेहतर विकल्प पेश किया। इस कंपनी ने बाकायदा इसका विजुअल डेमो दिया। दरअसल, यह कंपनी जर्मन साझेदारी में काम करती है और इसके बने बनाए सांचे फिट कर दिए जाते हैं जिससे एक घर बन जाता है वो भी 2 घंटे और 14 मिनट में।

कैसा होता है घर?

यह घर 384 स्क्वायर फिर का होता है। इसमें दो बेडरुम और एक बाथरुम होता है। इसमें बायो टायलेट का इस्तेमाल होता है। इसे बनाने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रोजेक्ट में बनने वाले घर भूकंप भी झेल लेते हैं और गिरने पर रहने वालों को चोट भी नहीं लगती।

बड़े प्रोजेक्ट चुटकी में

इस कंपनी ने इंफोसिस के फेज-2 में बने 5 लाख 30 हजार स्क्वायर फिट के ऑफिस को अपनी तकनीक से 18 महीने में तैयार कर दिया था। इस तकनीक से वह बंगलुरु में एक 4 लाख स्क्वायर फिट का अस्पताल 15 महीने में बना चुके हैं। गौरतलब है, कि गोमती नगर विस्तार में भी यह कंपनी काम कर रही है।

यह घर अगर सरकार को पंसद आए तो यह तय समय सीमा में बन सकने वाले गरीब आवास का विकल्प बन सकते हैं।

Tags:    

Similar News