UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 5
2024-06-04 10:41 GMT

Varanasi Lok Sabha Election Result 2024: नरेंद्र मोदी 1.52 लाख वोट से जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से 1.52 लाख वोट से जीते हैं। पीएम मोदी को 611439 कुल वोट मिले हैं। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय को कुल 459084 मत मिले हैं। 

2024-06-04 10:36 GMT

Ghazipur Election Result: गाजीपुर में अफजाल अंसारी जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गाजीपुर लोकसभा सीट सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी चुनाव जीत चुके हैं। अफजाल अंसारी ने बीजेपी के पारसनाथ राय और बसपा के उमेश कुमार सिंह को हराया है। 

2024-06-04 10:33 GMT

Kheri Lok Sabha Result:खीरी से अजय मिश्रा टेनी की हारे, उत्कर्ष वर्मा जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी की खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की हार हुई है। उन्हें इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने लगभग 25 हजार वोटों से हराया है। 

2024-06-04 10:19 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: झांसी में बीजेपी प्रत्याशी अनुराग शर्मा जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: झांसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने 560882 वोट पाकर 73749 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन "आदित्य" 487133 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं। 

2024-06-04 10:12 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में किशोरी लाल शर्मा 118471वोटों से जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा 397538 मत पाकर 118471 वोट से जीत दर्ज की है। स्मृति ईरानी 279067 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रही हैं। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नन्हे लाल चौहान को 26347 कुल वोट मिले हैं। 

2024-06-04 10:08 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उन्नाव में साक्षी महराज 27646 मतों से जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महराज ने 458271 वोट पाकर 27646 मतो से जीत दर्ज की है। सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन 430625 मत पाकर दूसरे नंबर पर हैं।  

2024-06-04 10:06 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मोहनलालगंज से आरके चौधरी जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मोहनलालगंज से सपा प्रत्याशी आरके चौधरी ने 80761 मतों से जीत दर्ज की है। चौधरी को 417374 कुल वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर 336613 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। 

2024-06-04 10:02 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रायबरेली से राहुल गांधी जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी तीन लाख से अधिक वोटों से जीत गए हैं। वहीे बांदा और बहराइच से बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 

2024-06-04 09:35 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अलीगढ़ में सपा 13223 हजार वोटों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अलीगढ़ में सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह 13223 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 7 लाख 03 हजार 591 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। वहीं,4 लाख 33 हजार 460 वोट खुलने से बचे।

2024-06-04 09:18 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर सपा 43 हजार से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से अपना दल एस की उम्मीदवार रिंकी कोल पीछ चल रही हैं, इस सीट पर अभी तक सपा प्रत्याशी 43825 वोटों से आगे है। अपना दल एस की उम्मीदवार रिंकी कोल को 164900 वोट मिले हैं और सपा को छोटेलाल खरवार को 208725 वोट मिले हैं। 

Tags:    

Similar News