UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 6
2024-06-04 09:08 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गाजीपुर में अफजाल अंसारी 67396 वोटों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: गाजीपुर में सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी 67396 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंसारी को अब तक 321765 कुल वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 254369 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

2024-06-04 08:55 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमरोहा में कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली 20486 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमरोहा लोकसभा सीट पर मतगणना के 10 राउंड पूरे हो गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली 20486 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा 120190 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। 

2024-06-04 08:51 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में स्मृति ईरानी 90479 वोटों से पीछे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को अब तक 317342 कुल वोट मिले हैं। वह बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी से 90479 वोटों से आगे चल रहे हैं। स्मृति ईरानी 226863 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं। 

2024-06-04 08:49 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चंदौली में महेंद्रनाथ पांडेय 14859 वोट से पीछे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चंदौली में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह को अभी तक 357942 कुल वोट मिले हैं। वह 14859 से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय 343083 के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

2024-06-04 08:46 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रायबरेली में राहुल गांधी 268102 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: रायबरेली में राहुल गांधी 268102 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। जबकि भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह 222054 वोट पाकर दूसरे नंबर पर हैं।

2024-06-04 08:43 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल 3876 मतों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल 3876 मतों से आगे चल रही हैं। अनुप्रिया पटेल को अभी तक 250100 कुल वोट मिले हैं। 

2024-06-04 08:38 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: देवरिया सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी शशांक मणि त्रिपाठी 2,84,577 वोट मिले हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश यादव प्रताप सिंह को 2,66,900 वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्याशी 17,677 वोट से आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 08:25 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उन्नाव सीट पर बीजेपी प्रत्याशी साक्षी महाराज आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: उन्नाव लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद साक्षी महाराज 9992 मतों से आगे चल रहे हैं। साक्षी महाराज को अभी तक करीब 3,70,882 वोट मिले हैं। जबकि इंडिया गठबंधन के ओर से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन को 3,47,907 वोट मिले हैं। 

2024-06-04 08:23 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024: मछलीशहर से प्रिया सरोज जीतीं

UP Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव आयोग के मुताबिक मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज को कुल 223712 वोट मिले हैं। उन्होने बीजेपी प्रत्याशी भोलानाथ से 37836 वोटों से जीत दर्ज की है।

2024-06-04 08:18 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बुलंदशहर में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह 259647 मतों से जीते

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बुलंदशहर से बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह 259647 मतों से जीत गये हैं। भोला सिंह को 542826 कुल वोट मिले हैं। 

Tags:    

Similar News