UP की महिला पिंक पुलिस: योगी सरकार ने बढ़ाई ताकत, मनचलों पर आएगी आफत

महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस ने 100 पिंक स्‍कूटी खरीदी हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जल्‍द ही इस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

Update: 2020-09-05 17:50 GMT
अब मनचलों की खैर नहीं: उनके पेंच कसने आ गयी है महिला पिंक पुलिस, देखें तस्वीरें

लखनऊ । महिला सुरक्षा की दिशा में लखनऊ पुलिस बडी शुरुआत करने जा रही है। महिलाओं की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए लखनऊ पुलिस ने 100 पिंक स्‍कूटी खरीदी हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ जल्‍द ही इस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।

यूपी में महिला पिंक पुलिस

इन स्‍कूटी को शहर के डार्क स्‍पॉट के पास तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे महिलाओं में सुरक्षा का भाव बढेगा और जरूरत पडने पर वे पिंक स्‍कूटी टीम से मदद ले सकेंगी। इसके अलावा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के मिलने पर पिंक स्‍कूटी टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी ओर उनकी मदद करेगी।

पिंक स्‍कूटी से गश्‍त पर निकली महिला पुलिस

सेफ सिटी प्रोजेकट के तहत पिंक स्‍कूटी से गश्‍त का प्रयोग उत्‍तर प्रदेश में पहला है जो राजधानी से शुरु किया जा रहा है। इससे पहले दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों में यह प्रयोग लागू हो चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रयोग सफल रहने पर इसे दूसरे शहरों में भी लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें अब मनचलों की खैर नहीं: उनके पेंच कसने आ गयी है महिला पिंक पुलिस, देखें तस्वीरें

निर्भया फंड के तहत शुरू पिंक स्कूटी प्रोजेक्ट

पिंक स्‍कूटी प्रोजेक्‍ट को निर्भया फंड के तहत शुरू किया गया है। इस प्रोजेकट को प्रदेश सरकार ने पिछले साल ही हरी झंडी दे दी थी। वीमेन पॉवर लाइन और राजधानी पुलिस की संयुक्‍त कार्ययोजना के तहत इसे लागू किया जा रहा है।

पिंक स्कूटी से पहले पिंक टॉयलेट और पिंक बूथ प्रोजेक्ट

इसके लिए राजधानी में महिला पुलिस का एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जो वीमेन पॉवर लाइन और यूपी 112 से जुडा है। फरवरी 2020 में पिंक स्‍कूटी खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे लागू करने में विलंब हुआ है। राजधानी लखनऊ में पिंक स्‍कूटी से पहले पिंक टॉयलेट प्रोजेक्‍ट भी लागू किया जा चुका है।

ये भी पढ़ेंः खुशखबरी: हजारों लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सरकार ने भर्ती के दिए आदेश

पिंक बूथ महिलाओं की सहायता के लिए

इसके अलावा राजधानी पुलिस ने शहर में जगह – जगह पिंक बूथ का निर्माण कराया है। इन बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पिंक बूथ उन इलाकों में बनाए गए हैं जहां महिलाओं से होने वाले अपराध की संख्‍या ज्‍यादा है। क्राइम मैपिंग के जरिये राजधानी के गोमती नगर, आलमबाग, गाजीपुर, इंदिरानगर, कृष्‍णा नगर, आशियाना, अलीगंज, जानकीपुरम, हजरतगंज, चौक, ठाकुरगंज और महानगर में पिंक बूथ बनाए गए हैं। यहां से महिलाओं को पुलिस की सहायता दी जा सकेगी।

100 पिंक स्कूटी निकली

उसी क्रम में पिंक स्‍कूटी सेवा भी शुरू की जा रही है। राजधानी पुलिस को 100 पिंक स्‍कूटी का बेडा प्राप्‍त हो गया है। सेवा को शुरू करने की तैयारियों भी जोर-शोर से जारी हैं। मुख्‍यमंत्री का कार्यक्रम मिलने पर सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस सेवा में पिंक स्‍कूटी टीम की तैनाती इस तरह से की जाएगी कि शिकायत मिलने के पांच मिनट के अंदर पुलिस की मदद पहुंचाई जा सके। पिंक स्‍कूटी टीम को स्‍थानीय थाने की पुलिस भी मदद करेगी।

रिपोर्टर- अखिलेश तिवारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News