UP में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, ब्रज क्षेत्र में 17 की गई जान, फिरोजाबाद में अब तक 182 की मौत

UP Mein Dengue Ka Kahar: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू बुखार ने कहर मचा रखा है। अब तक डेंगू बुखार से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Published By :  Shreya
Update: 2021-09-19 06:14 GMT

डेंगू (प्रतीकात्मक फोटो साभार- सोशल मीडिया)  

UP Mein Dengue Ka Kahar: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में डेंगू बुखार ने कहर मचा रखा है। राजधानी लखनऊ (Lucknow) सहित ब्रज क्षेत्र में सबसे ज्यादा इस बुखार ने कहर बरपाया है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज में बुखार से पीड़ित सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं और कईयों की जान चली गई। शनिवार को डेंगू से 14 और लोगों की जान चली गई, जिसमें फिरोजाबाद में पांच, कासगंज में चार, मैनपुरी में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। अब तक डेंगू बुखार से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

आगरा, अलीगढ़ मंडल में नोडल अधिकारी की नियुक्ति

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन ने इसकी रोकथाम के लिए नोडल अफसर नियुक्त किए हैं। जिसके तहत प्रांजल यादव को आगरा मंडल का नोडल अफसर (Nodal Adhikari) बनाया गया है। कंजल यादव को अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने ये आदेश जारी किए हैं। ये अधिकारी पूरी तरह से इस पर नजर रखेंगे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के साथ ही मरीजों के इलाज का प्रबंध, जहां तेजी से ये बुखार फैल रहा है वहां इसके रोक थाम के लिए कार्य योजना तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करेंगे। साथ ही अपनी रिपोर्ट शासन को भी भेजेंगे।

लखनऊ में 10 नए मरीज

सबसे पहले आपको राजधानी लखनऊ का हाल बताते हैं। राजधानी में डेंगू के 10 नए मरीज मिले। तीन को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कई लोग घर पर ही अपना इलाज करवा रहे है। वहीं लोकबंधु अस्पताल (Lok Bandhu Hospital) में 8 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, बलरामपुर अस्पताल में एक पॉजिटिव केस, दो डेंगू पॉजिटव मरीजों को भर्ती किया है, जबकि सिविल अस्पताल में एक मरीज पॉजिटिव मिला है।

फिरोजाबाद में पांच की मौत

डेंगू से सबसे ज्यादा फिरोजाबाद जिला प्रभावित है। यहां शनिवार को पांच और लोगों की मौत हो गई, जिसमें दिव्या पांच साल, अनुज सात साल, प्रवेंद्र बघेल 40, रवीना 15, प्रशांत कुमार आठ साल की दिल्ली में मौत हुई। जिले में अब तक वायरल-डेंगू से 182 लोगों की मौत हो चुकी है।

कासगंज चार लोगों की मौत

कासगंज जिले में बुखार से बब्बन 30 साल, विमला देवी 48 साल, हाशिम अंसारी 60 साल, जीशान खान 21 साल की मौत हो गई।

मैनपुरी में पांच की मौत

मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में पांच लोग की बुखार से मौत हुई है, जिसमें सुनील कुमार यादव, किशोरी देवी, राम सिंह शाक्य, मुंशीलाल और उनके दो साल के नाति टिंकू की मौत हो गई।

आगरा में सगे भाई-बहन की मौत

ताजनगरी आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार को बुखार से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। ये दोनों सगे भाई-बहन थे और रसूलपुर गांव के रहने वाले थे। बुखार से पीड़ित दोनों बच्चों का भरतपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक बच्चों को डेंगू था, वहीं जबकि स्वास्थ्य विभाग ने बच्ची को डेंगू का संदिग्ध मरीज और बच्चे की जांच नहीं होने की बात कर रहा है। वहीं, कागारौल क्षेत्र के गांव नगला माहौर में भी 12 वर्षीय आर्यन पुत्र दीवान सिंह की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक आर्यन पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसे स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News