UP Mission 2022: कांग्रेस का 'किसने बिगाड़ा यूपी' कैंपेन, 70 हजार कार्यकर्ताओं की फौज होगी तैयार

कांग्रेस जल्द ही एक नया अभियान उत्तर प्रदेश में शुरू करने रही है, तैयारी रायपुर में चल रही है और इसी के लिए यह कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। कांग्रेस ‘किसने बिगाड़ा यूपी’ अभियान शुरू करने जा रही है।

Written By :  Rahul Singh Rajpoot
Published By :  Ashiki
Update:2021-08-04 23:30 IST

कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं प्प्रियंका गांधी 

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पूरी तरह से तैयारियों में लग गई हैं। यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की खोई हुई जमीन को वापस लाने और 2022 के चुनाव में कांग्रेस का दमखम दिखाने के लिए लगातार बैठकर कर रही हैं। चुनाव तैयारियों में जुटी प्रियंका संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अपना पूरा फोकस कर रही हैं। जुलाई महीने में लखनऊ दौरे पर आई प्रियंका गांधी ने अपने नेताओं को भी संगठन और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के निर्देश दिए थे।

रायपुर में कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग

कांग्रेस पार्टी जिस तरह से छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बुरी तरह परास्त किया था उसी तर्ज पर अब मिशन यूपी की तैयारी चल रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इन दिनों यूपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का 5 दिन का प्रशिक्षण चल रहा है, जो 5 अगस्त को समाप्त होगा, जिसे आज (बुधवार) प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर में यूपी कांग्रेस के 100 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण लेने के बाद ये 100 मास्टर ट्रेनर यूपी के 70 हजार पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे। यह प्रशिक्षण शिविर जिला, ब्लॉक, विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जाएगा, प्रियंका गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिया।


कांग्रेस का 'किसने बिगाड़ा यूपी अभियान'

बता दें कांग्रेस जल्द ही एक नया अभियान उत्तर प्रदेश में शुरू करने रही है, तैयारी रायपुर में चल रही है और इसी के लिए यह कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। कांग्रेस 'किसने बिगाड़ा यूपी' अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान को सफल बनाने के प्रदेश भर में 675 प्रशिक्षिण शिविर लगाएगी। कुल 70 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की योजना है। ये कार्यकर्ता गांव-शहर और कस्बों में जाकर सपा, बसपा और भाजपा राज की खामियां बताएंगे। इसी के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर में 100 मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं।


सपा बसपा पर भी हमलावर

'किसने बिगाड़ा यूपी' अभियान के अंतर्गत भाजपा के अलावा सपा-बसपा राज की कमियों को भी कांग्रेस पार्टी जनता के सामने रखेगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी जनता को बताएगी कि सपा और बसपा ने भी अपने बेस वोट का सिर्फ सत्ता में आने के लिए इस्तेमाल भर किया। हकीकत में उनके विकास के लिए कोई काम नहीं किया।

Tags:    

Similar News