UP MLC Election 2023 Result Live: यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए मतगणना जारी, BJP पांचो सीट पर आगे

UP MLC Election 2023 Result: यूपी विधान परिषद शिक्षक और स्नातक की पांच सीटों पर 30 जनवरी 2023 को हुए चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे शुरु हो गई है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-02 12:30 GMT

सांकेतिक तस्वीर (फोटो: सोशल मीडिया)

UP MLC Election 2023 Result: यूपी विधान परिषद शिक्षक और स्नातक की पांच सीटों पर 30 जनवरी 2023 को हुए चुनाव की मतगणना शुरु हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चल रही है। एमएलसी के इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है। क्योंकि इस चुनाव में बीएसपी और कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। बता दें कि 5 सीटों के लिए 39 जिलों में 30 जनवरी को मतदान हुआ था। 

यूपी में 5 MLC सीट की काउंटिंग जारी। बीजेपी और सपा में चल रहा मुकाबला। भाजपा 5 सीट पर आगे चल रही है। 


विपक्ष में  रहने के लिए सपा को एक सीट जीतना जरुरी 

यह चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए काफी अहम है। समाजवादी पार्टी को विधान परिषद में विपक्ष की कुर्सी बचाने के लिए उसे कम से कम एक सीट जीतनी जरूरी है। दरअसल, वर्तमान में सपा के 9 सदस्य हैं। सपा को विपक्ष की कुर्सी पर बचे रहने के लिए 10 सदस्यों की आवश्यकता है। हालांकि चुनाव परिणाम से पहले ही दोनों दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि बीते 5 जनवरी से एमएलसी की इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हुई थी। इस चुनाव में गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट पर लगभग 36.59 फीसदी वोट पड़े थे। वहीं प्रयागराज-झांसी शिक्षक एमएलसी सीट के लिए 90.53 फीसदी वोट पड़े थे। बता दें कि पांच सीटों में गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट, कानपुर उन्नाव शिक्षक क्षेत्र, कानपुर खंड की स्नातक सीट, झांसी-प्रयागराज क्षेत्र और बरेली-मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र की सीट हैं।  

मतगणना सुबह 8 बजे से शुरु हो गई है। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक चुनाव परिणाम आ जाएंगे। एमएलसी चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने ने प्रत्याशी ही नहीं उतारे हैं, लिहाजा मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है। हालांकि कुछ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। एमएलसी की पाचं सीटों के लिए 39 जिलों से 63 प्रत्याशी मैदान में हैं। माना प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार 2 फरवरी को हो जाएगा। 

Tags:    

Similar News