UP Nikay Chuna 2023: सपा ने सभी 17 नगर निगमों में उतारे प्रत्याशी, आरएलडी को नहीं मिली एक भी सीट, देखें लिस्ट

UP Nikay Chuna 2023: समाजवादी पार्टी नें सभी 17 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है।

Update: 2023-04-19 16:39 GMT
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chuna 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए डंका बज चुका है। चुनाव दो चरणों मे होगा पहले चरण के लिए नामांक की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है। दूसरे चरण के लिए नामांकन जारी है। समाजवादी पार्टी नें सभी 17 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। सपा गठबंधन आरएलडी को एक भी सीट नहीं मिली।

सपा उम्मीदवार

सपा गठबंधन राष्ट्रीय लोकदल को महापैर के लिए एक भी सीट नहीं मिली। आगरा से जूही प्रकाश जाटव, झांसी से सतीश जतारिया, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा, सहारनपुर से नूर हसन मलिक, मेरठ से सीमा प्रधान, लखनऊ से वन्दनी मिश्रा, कानपुर से वन्दना बाजपेयी, गाजियाबाद से पूनम, वाराणसी से ओपी सिंह, प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव, जमीर उल्ला खां, संजीव सक्सेना, मुरादाबाद से सैय्यद रईस उद्दीन, गोरखपुर से काजल निषाद, अयोध्या से आशीष पाण्डेय और मथुरा-बृन्दावन तुलसी राम शर्मा। माना जा रहा थी की दो सीटों पर आरएलडी सपा गठबंधन से अपना उम्मीदवार उतारेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

इस नगर निगम में पहली बार चुनाव

प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं। शाहजहांपुर इस बार नया नगर निगम बना इस लिए महापौर के लिए पहली बार मतदान होगा। अगर नगर पालिका की बात की जाए तो ये नगर निगम व जनसंख्या व आकार में छोटा होता है और नगर पंचायत से बड़ा होता है। उत्तर प्रदेश में कुल 199 नगर पालिका है। जबकि नगर पंचायतों की संख्या 493 है। पांच लाख से अधिक संख्या वाले छेत्र नगर निगम में आते हैं, जबकि एक से पांच लाख संख्या वाले क्षेत्र नगर पालिका के अंतर्गत और नगर पंचायत में 30 हजार से एक लाख तक संख्या होती हैं।

Tags:    

Similar News