UP Nikay Chunav 2023: आयोग ने तय की खर्च सीमा, पार्षद, मेयर और अध्यक्ष अब इससे ज्यादा नहीं कर पाएंगे खर्च
UP Nikay Chunav 2023: नगर निगम मेयर पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को नामांकन पत्र 1000 रुपए का, जमानत राशि 12000 रुपए है। जबकि एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र की कीमत 500 रुपए निर्धारित किया गया है और जमानत राशि 6000 रूपए। नगर निगम में 80 वार्ड है तो मेयर प्रत्याशी 35 लाख खर्च कर सकेंगे। 80 से अधिक होने की स्थिति में 40 लाख खर्च कर सकेंगे।;
UP Nikay Chunav 2023: निर्वाचन आयोग नें नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सदस्यों के नामांकन पत्रों की कीमत और जमानत राशि प्रचार खर्च की सीमा तय कर दी है। नगर निगम मेयर पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को नामांकन पत्र 1000 रुपए का, जमानत राशि 12000 रुपए है। जबकि एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र की कीमत 500 रुपए निर्धारित किया गया है और जमानत राशि 6000 रूपए। नगर निगम में 80 वार्ड है तो मेयर प्रत्याशी 35 लाख खर्च कर सकेंगे। 80 से अधिक होने की स्थिति में 40 लाख खर्च कर सकेंगे।
Also Read
पार्षद पद के चुनाव लड़ रहे अनारक्षित प्रत्याशियों को 400 रुपए में फार्म मिलेगा। जबकि 2500 रुपए जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के पार्षद उम्मीदवोरों को 200 रुपए में फार्म मिलेगा। 1250 रुपए जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी।
नगर पालिका परिषद के लिए चुनाव चुनाव लड़ने वाले सामान्य क्षेणी के प्रत्याशियों को नामांकन फार्म 500 रुपए में मिलेगा। 8000 रुपए जमानत राशि के रूप में जमा करना पड़ेगा। एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को 250 रुपए में फार्म मिलेगा। जबकि 4000 हजार रुपए जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी। वहीं अगर पालिका परिषद में 40 वार्ड हैं तो अध्यक्ष पद का प्रत्याशी 9 लाख रूपए खर्च कर पाएगा। 41-55 वार्ड होने की स्थिति में 12 लाख तक खर्च करने की छूट होगी।
नगर पालिका परिषद के लिए चुनाव लड़ने वाले अनारक्षित प्रत्याशियों को नामांकन फार्म 200 का मिलेगा। जमानत राशि 2000 जमा करनी होगी। एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकन फार्म 100 रुपए में मिलेगा। 1000 रुपए जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी। नगर पालिका परिषद् के प्रत्याशी दो लाख रूपए चुनाव पर खर्च कर पाएंगे।
नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वाले सामान्य वर्ग के प्रत्याशियों को आवेदन फार्म 250 रुपए में मिलेगा। जमानत राशि के रूप में 5000 रुपए जमा करनी होगी। एससी-एसटी वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकन फार्म 125 रूपए में मिलेगा और 2500 रुपए जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी।
नगर पंचायत के लिए चुनाव लड़ रहे अनारक्षित प्रत्याशियों को नामांकन फार्म 100 रुपए और 5000 रुपए जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी। एससी-एसटी वर्ग के प्रत्याशियों को नामांकन फार्म 50 रुपए में मिलेगा और 1000 रुपए जमानत राशि के रूप में जमानत राशि के रूप में जमा करनी होगी। नगर पंचायत सदस्य के प्रत्याशी चुनाव प्रचार पर 50 हजार रुपए खर्च कर सकते हैं।