UP Police Constable 2023: जल्द जारी होगा 35000 से अधिक कांस्टेबल पदो के लिए नोटिफिकेशन, जानें अपडेट

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में कुल 35700 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 26382 सिपाही, 8540 पीएसी, 1582 पद जेल वार्डन और 172 पद फायरमैन के लिए हैं।

Update: 2023-06-02 21:11 GMT
UP Police Constable 2023 (Pic: Social Media)

UP Police Constable 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड शीघ्र ही 35000 से अधिक कांस्टेबल पद के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस में कुल 35700 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इसमें 26382 सिपाही, 8540 पीएसी, 1582 पद जेल वार्डन और 172 पद फायरमैन के लिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया को जुलाई 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड बहुत जल्द ही कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

उम्र सीमा (Age limit)

सामान्य वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 से 22 वर्ष, ओबीसी वर्ग का 18 से 28 वर्ष और एससी/एसटी श्रेणी के लिए 18 से 28 वर्ष निर्धारित है। जबकि महिला वर्ग के सामान्य उम्मीदवार के लिए 18 से 25 वर्ष, ओबीसी के लिए 18 से 31 वर्ष और एसटी उम्मीदवार के लिए 18 से 31 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और फिजिकल टेस्ट होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए शारीरिक मापदंड

पुरुष के लिए लंबाई 168 सेमी, सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। वहीं महिला के लिए लंबाई 152 सेमी, वजन कम से कम 40 किलोग्राम निर्धारित है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पैटर्न

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान से 76 अंक के 38 प्रश्न, सामान्य हिंदी से 74 नंबर के 37 प्रश्न, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 76 नंबर के 38 प्रश्न, मेंटल एबिलिटी, आईक्यू-रीजनिंग से 74 नंबर के 37 प्रश्न पुछे जाएंगे। परीक्षा का समय 2 घंटा निर्धारित है।

Tags:    

Similar News