DCP Prachi Singh: यूपी पुलिस की जाँबाज अफसर, क्यूटनेस पर मत जाइए, थर-थर काँपते हैं अपराधी

IPS Prachi Singh Bio: पुलिस महकमे में प्राची सिंह की छवि एक तेज तर्रार युवा आईपीएस अधिकारी की है, जिनसे अपराधी तो थर-थर कांपते ही हैं, थानों में बैठे भ्रष्ट पुलिसकर्मी भी डरते हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-10-19 07:05 GMT

DCP Prachi Singh (photo: social media ) 

DCP Prachi Singh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में क्राइम रेट को कम करने और शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने में महिला आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह का काफी अहम योगदान रहा है। सिंह महिला अपराध से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ उचित तरीके से निपटाया है। लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पिछले दिनों हुए गैंगरेप कांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एकबार फिर उन्होंने अपने काबिलियत का लोहा मनवाया है। पुलिस महकमे में प्राची सिंह की छवि एक तेज तर्रार युवा आईपीएस अधिकारी की है, जिनसे अपराधी तो थर-थर कांपते ही हैं, थानों में बैठे भ्रष्ट पुलिसकर्मी भी डरते हैं।

कौन हैं प्राची सिंह

नाम – प्राची सिंह

पेशा – आईपीएस

बैच - 2017

जन्म तिथि – 22 अप्रैल 1992

उम्र - 30 साल

पिता – राम सिंह गौतम (पीसीएस अधिकारी)

मां - ऊषा सिंह ( तीन विषयों में मास्टर)

भाई – यशोवर्धन (स्टूडेंट)

शौक - पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और समाचार पढ़ना

पसंदीदा डिश - थुक्पा

शैक्षणिक योग्यता – एलएलबी (इलाहाबाद), एलएलएम(भोपाल)

होमटाउन – फतेहपुर, यूपी

करेंट सिटी – लखनऊ, यूपी

महिला आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह (photo: social media ) 

पहले प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी

सिविल सर्विस की परीक्षा पास करना एक बेहद कठिन काम है। बहुत कम लोग होते हैं, जो पहले प्रयास में ही अच्छे रैंक के साथ यूपीएससी की तीनों चरण को सफलतापूर्वक पार कर लेते हैं। लखनऊ पूर्वी जोन की मौजूदा डीसीपी प्राची सिंह भी इन्हीं चंद लोगों की श्रेणी में शुमार हैं। सिंह ने साल 2017 में पहले प्रयास में ही यूपीएससी क्रैक कर लिया था। उनकी रैंक 154 आई थी। इस तरह मात्र 25 साल की उम्र में वह आईपीएस अधिकारी बन गईं।

महिला आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह (photo: social media ) 

बचपन से मेधावी रही हैं प्राची सिंह

प्राची सिंह बचपन से एक मेधावी छात्रा रही हैं। उन्हें 10वीं में 86 फीसदी अंक आए थे। वहीं, 12वीं की परीक्षा 85 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया था। प्राची ने आईसीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रखी है। उन्होंने एलएलबी इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और एलएलएम भोपाल के एनएलआईयू से किया। दोनों में सेकेंट टॉपर रहीं। प्राची ने एलएलएम के दौरान ही नेट जेआरएफ की परीक्षा पास कर ली थी।

महिला आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह (photo: social media ) 

प्राची सिंह की उपलब्धि

प्राची सिंह का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ाना है। इस दिशा में उन्होंने राजधानी लखनऊ में उल्लेखनीय कार्य भी किए हैं। पिंक बूथ की स्थापना उन्होंने मई 2022 में की थी। पिंक बूथ का मिशन महिलाओं की मदद करना है। अगर लखनऊ में कोई महिला अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है या घरेलू शोषण का सामना कर रही है, तो वह पिंक बूथ की महिला पुलिस से मदद मांग सकती है।

महिला आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह (photo: social media ) 

प्राची सिंह से जुड़ा विवाद

प्राची सिंह विवादों में भी रह चुकी हैं। राजधानी लखनऊ में पिछले साल एक 26 वर्षीय युवक विशाल सैनी ने आत्महत्या कर लिया था। युवक ने अपने सुसाइड नोट में इस जानलेवा कदम के लिए आईपीएस अधिकारी प्राची सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। उसने सिंह पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था। विशाल सैनी एक वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट के कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर संविदा के आधार पर काम करता था। उसने प्राची सिंह पर सैक्स रैकेट में फंसाने का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस कर्मियों ने सुसाइड लेटर का पुरजोर विरोध करते हुए दावा किया था कि विशाल का आरोप बेबुनियाद है।

Tags:    

Similar News