UP News: यूपी में पुलिस की छुट्टी कैंसिल, अब इस तारीख के बाद मिलेगा अवकाश

UP News: दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर एक महीने तक पुलिसकर्मियों को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। आठ अक्टूबर से लेकर आठ नवंबर तक कोई छुट्टी नहीं मिल सकेगी।

Newstrack :  Network
Update:2024-10-05 21:23 IST

UP News (Pic: Social Media)

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस की छ्ट्टी कैंसिल कर दी गई है। प्रदेश सरकार ने आठ नवंबर तक किसी पुलिस कर्मी को छुट्टी देने से इनकार कर दिया। इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। केवल इमरजेंसी में ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल सकेगी। वह भी अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करने के बाद। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने शनिवार देर शाम पत्र जारी कर इसकी सूचना दी। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर एक महीने तक पुलिसकर्मियों को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। आठ अक्टूबर से लेकर आठ नवंबर तक कोई छुट्टी नहीं मिल सकेगी। इस आदेश का सभी को पालन करना होगा। 

इस वजह से रद्द हुई छुट्टी

प्रशासन ने एक महीने तक पुलिस को छुट्टी नहीं देने का फैसला लिया है। अब आठ नवंबर तक कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके पीछे सुरक्षा व्यवस्था को कारण बताया गया है। आने वाले महीने में कई त्योहारों पड़ेंगे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत होगी। पुलिस वालों के छुट्टी लेने से इस पर प्रभाव पड़ेगा। दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा में पुलिस की भूमिका बढ़ जाती है। भीड़ को नियंत्रित करने और तमाम अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी पुलिस की ही होती है। प्रदेश के हर जिले में पुलिस का काम बढ़ जाता है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने अगले एक महीने तक किसी पुलिसकर्मी को छुट्टी न देने का फैसला लिया है। 


देर शाम जारी हुआ आदेश 

इस आदेश को आज देर शाम जारी किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने आज इसे लेकर सूचना दी। इस आदेश में कहा गया कि केवल विशेष या इमरजेंसी परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी। यह आदेश आठ अक्टूबर से लागू हो जाएगा। पुलिस महकमे में इस आदेश के बाद हलचल मच गई है। त्योहारों के दौरान भी पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिल सकेगी। उन्हें काम पर जाना होगा  

Tags:    

Similar News