यूपी पुलिस का कारनामा: दारोगा ने महिला कांस्टेबल को नहीं जाने दिया टॉयलेट, हुआ ये हाल

एक महिला कांस्टेबल के साथ एक दारोगा ने ऐसा काम किया कि महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

Update: 2017-06-03 12:28 GMT
यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल के साथ दरोगा ने किया ऐसा काम कि होना पड़ा हॉस्पिटल में एडमिट

सहारनपुर: एक महिला कांस्टेबल के साथ एक दारोगा ने ऐसा काम किया कि महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

क्या है मामला ?

-उत्तराखंड के रुड़की की रहने वाली विनोद कुमारी यूपी पुलिस में कांस्टेबल हैं।

-उनकी तैनाती इस वक्त कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पड़ने वाले डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में है।

-कोर्ट में पेशी के लिए आने वाले कैदियों पर नजर रखने के लिए विनोद कुमारी को एक दारोगा बचन सिंह के साथ तैनात किया गया है।

-जानकारी के मुताबिक, शनिवार (03 जून) की सुबह विनोद कुमारी अपने दारोगा बचन सिंह के साथ कोर्ट की हवालात में तैनात थीं।

-विनोद कुमारी ने आरोप लगाया कि उसने दारोगा से टॉयलेट जाने के लिए इजाजत मांगी।

-लेकिन दारोगा बचन सिंह ने विनोद कुमारी को टॉयलेट नहीं जाने दिया।

-जिस पर उसकी हालत बिगड़ गई।

-विनोद कुमारी ने पेट में दर्द महसूस किया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई।

-इसके बाद किसी तरह से वह कोर्ट परिसर से बाहर निकली और सीधे पुलिस लाइन पहुंच गई।

-पुलिस लाइन में भी उसकी हालत खराब थी, जिस पर पुलिस लाइन के आरक्षी ने विनोद कुमारी को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया।

क्या कहना है एसएसपी का ?

-एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।

-आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आगे की स्लाइड्स में देखिए फोटोज

Tags:    

Similar News