UP Transport Department: संभागीय निरीक्षक की कमी से जूझ रहा परिवहन विभाग, नहीं हो पा रही जिलों में स्थाई तैनाती

UP Transport Department: यूपी परिवहन विभाग (UP Transport Department) में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक की भारी कमी है। जिसके कारण ज्यादातर जिलों में स्थाई तैनाती नहीं हो पा रही है।

Update: 2022-07-29 17:15 GMT

 यूपी परिवहन विभाग: Photo- Social Media

Lucknow: यूपी परिवहन विभाग (UP Transport Department) में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक की भारी कमी है। जिसके कारण ज्यादातर जिलों में स्थाई तैनाती नहीं हो पा रही है। राजधानी के विस्तार पटल में ही कोई संभागीय निरीक्षक की तैनाती नहीं है। ट्रांसपोर्ट नगर में ही तीन आआरआई तैनात हैं। वही जनपदों में डीटीआई (DTI) बनाया जा रहा है। आरआई की कमी से जूझ रहा विभाग डीटीआई में आरआई भरपाई कैसे होगी। इस पर विभाग के जिम्मेदार प्रदेश में आरआई की भारी कमी होने को रोना रो रहे हैं।

परिवहन विभाग के बैकबोन कहे जाने वाले संभागीय निरीक्षक प्राविधिक की भारी कमी के चलते फिटनेस आदि का कार्य कई जनपदों में बाधित हो रहे हैं। कई जनपदों में दूसरे जनपदों से अतिरिक्त प्रभार देकर कार्य लिए जा रहे हैं। राजधानी से सटे जनपद बाराबंकी में स्थाई आरआई नहीं है। जिसके कारण सुल्तानपुर से लक्ष्मीकांत वर्मा को बाराबंकी का कार्य भी संपादित करने दो दिन आना पड़ता है।

अयोध्या संभाग में भी संभागीय निरीक्षक प्राविधिक नहीं हैं

इसी तरह से अयोध्या संभाग में भी काफी दिनों से संभागीय निरीक्षक प्राविधिक नहीं है। वहां संभाग के ही अंबेडकर नगर जनपद के संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विपिन कुमार अयोध्या में तीन दिन आकर कार्य करते हैं। संभागीय निरीक्षक की स्थाई तैनाती को लेकर अयोध्या मंडल के कमिश्नर प्रमुख सचिव परिवहन तक को पत्र लिखा है। लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक कोई स्थाई व्यवस्था परिवहन विभाग के जिम्मेदारों द्वारा नहीं की गई।

बताते हैं कि वहां का डीटीआई (DTI) भी लगभग बनकर तैयार है। केवल हैंड ओवर करने के लिए अधिकारियों को इंतजार है। प्रदेश में आरआई की भारी कमी चलते स्थाई तैनाती नहीं होने के कारण गैर तकनीकी यानि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा लाइसेंस और फिटनेस काम करने के लिए मजबूर हैं। जब इस बाबत परिवहन मुख्यालय के अपर परिवहन आयुक्त प्रशासन नरेंद्र सिंह से वार्ता की गई। तो उन्होंने बताया कि प्रदेश में 75 ही आरआई है।

दो दो जिले का कार्य एक एक आरआई के सहारे

दो दो जिले का कार्य एक एक आरआई के सहारे हैं। जब उनसे पूछा गया कि मुख्यालय में भी आरआई संबद्ध है। इस पर उन्होंने बताया कि मुख्यालय में संबद्ध आरआई की तैनाती हों चुकी है। संभागीय निरीक्षक की स्थाई तैनाती के सवाल पर उन्होंने कहा कि आरआई की विभाग में नई पोस्टिंग नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसमें अभी दो तीन माह का समय लग सकता है।जैसे ही कोई व्यवस्था बनती है स्थाई आरआई की तैनाती अन्य जनपदों में भी कर दी जाएगी।

Tags:    

Similar News