UPPSC RO-ARO Result 2021: समीक्षा अधिकारी का रिजल्ट घोषित, 350 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

UPPSC RO-ARO Result 2021: मुख्य परीक्षा एवं टाइप टेस्ट के आधार पर रिजल्ट का ऐलान किया गया है। इसके अनुसार अवधभान सिंह भदौरिया ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है।

Update: 2023-01-21 07:53 GMT

UPPSC RO ARO Result 2021 (Social Media)

UPPSC RO-ARO Result 2021: यूपी लोकसेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी - सहायक समीक्षा अधिकारी (RO-ARO Result 2021) का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 350 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा एवं टाइप टेस्ट के आधार पर रिजल्ट का ऐलान किया गया है। इसके अनुसार अवधभान सिंह भदौरिया ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरा स्थान इंद्रेश केसरवानी और तीसरा स्थान सूर्जित कुमार यादव ने प्राप्त किया है।

इतने लोगों का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के सचिव आलोक कुमार के मुताबिक, कुल सफल अभ्यर्थियों में से 143 का समीक्षा अधिकारी पद पर चयन हुआ है। इनमें से 76 का सचिवालय, 18 का राजस्व परिषद एवं 22 का यूपी लोक सेवा आयोग के लिए हुआ है। आयोग की ओर से मूल प्रमाण पत्रों और अन्य जांच के लिए अलग से तारीख का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थी अपने पदों पर जल्द ही नियुक्ति हासिल कर सकेंगे। बता दें कि अभ्यर्थी लोकसेवा आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर रिजल्ट देख सकते हैं।

4 पद रह गए खाली

समीक्षा अधिकारी - सहायक समीक्षा अधिकारी के 354 पदों के लिए भर्ती परीक्षा शुरू की गई थी। लेकिन अनुसूचित जाति के कोटे की 4 सीटें खाली रह गई हैं। सामान्य चयन के अंतर्गत एआरओ (लेखा) सचिवालय में अनुसूचित जाति के दो पदों के लिए योग्य कैंडिडेट नहीं मिले। इसके अलावा विशेष चयन के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी लेखा के एससी के दो पदों के लिए भी योग्य दावेदार नहीं मिले। इसकी वजह से चार पद खाली रह गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा 24, 25 व 26 अप्रैल 2022 को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 3679 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों के लिए कंप्यूटर एवं हिंदी टाइप की परीक्षा 11 से 14 अक्टूबर के बीच हुई थी। 

Tags:    

Similar News