UPSSSC PET UPDATES: वीडियो, तस्वीरों को यूपी सूचना विभाग ने बताया फेक

Report :  Network
Update:2022-10-15 19:38 IST
Live Updates - Page 2
2022-10-15 07:31 GMT

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES ट्रेन का गेट नहीं खोला गया

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES सोशल मीडिया पर शिकायत आ रही हैं  'रिजर्वेशन के बावजूद नहीं खोला ट्रेन का गेट', यूपी PET परीक्षा आज, रेलवे स्टेशन पर उमड़ी छात्रों की भीड़। 

श्वेता तिवारी ने ट्वीट किया एक बहन ने AC टिकट बुक किया एग्जाम देने जाने के लिए, सेंटर 300 km दूर लेकिन गेट तक नहीं खोला गया। AC में जनरल की तरह लोग ठूसे हुए थे। सोंचों कितनी उम्मीदों का गला घोटा गया होगा।


2022-10-15 07:27 GMT

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES परीक्षा छूटने की जिम्मेदारी किसकी

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES लेक्चरर सीपी कुशवाहा ने ट्वीट किया है कि शिकायत दर्ज कराने पर भी rly अभी भी ध्यान नहीं दिया बनारस जनता देहरादून एक्सप्रेस अभी भी 1 घंटे देरी से चल रही है।

किसी भी Candidate की परीक्षा छुटने की पूरी जिम्मेदारी रेलवे और #Upsssc की होगी ?


2022-10-15 07:19 GMT

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES पूरी व्यवस्था फेल

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES पूरे उत्तर प्रदेश से जगह जगह की तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं साफ दिख रही है यूपी शासन और रेलवे की व्यवस्था फेल है, परीक्षार्थियों का बुरा हाल है, किस तरह और किन हालात में वह परीक्षा देने आ रहे हैं। चुनाव के दौरान भीड़ इकट्ठा करने के लिए हजारों बसें लगा दी जाती हैं लेकिन इन परीक्षार्थियों की किसी को कोई चिंता नहीं इनके लिए कहीं पर कोई इंतजाम नहीं किया गया है।

सौरभ सारस्वत ने ट्वीट किया है कि कितनी व्यवस्था की गई है आप देखिए,राजस्थान में रीट का पेपर होता है तो बस फ्री चलती हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में नहीं।~35लाख देने जायेंगे और बहुत का पेपर भी छूटेगा। बेरोजगार युवा पहले मेहनत करेगा,फिर नौकरी के लिए भटकेगा और दलाली वालों से भी लड़ेगा। 


2022-10-15 07:10 GMT

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES: वरुण गांधी ने कसा तंज

UPSSSC PET 2022 LIVE UPDATES: वरुण गांधी ने सरकार पर तंज कसा है।  यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं। प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुँचना है। छात्रों की निरंतर माँग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए। शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते।


Tags:    

Similar News