खनन घोटाले में CBI के बाद ED की बड़ी कार्रवाई, 8 IAS समेत 11 पर FIR दर्ज

सहारनपुर खनन घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी अफसरों पर शिकंजा कसा है, जिसमें ईडी ने अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Update: 2019-11-12 09:16 GMT
खनन घोटाले में CBI के बाद ED की बड़ी कार्रवाई, 8 IAS समेत 11 पर FIR दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित खनन घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सहारनपुर खनन घोटाले में सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी अफसरों पर शिकंजा कसा है, जिसमें ईडी ने अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में ईडी ने 11 अफसरों पर केस दर्ज किया है। ED ने अब तक उत्तर प्रदेश के 4 जिलों के 8 IAS अफसरों समेत कुल 11 अफसरों पर मुकदमा दर्ज कर किया है। इस केस में ED ने सहारनपुर के पूर्व DM पवन कुमार और अजय सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है।

केंद्र से मिली अनुमति के बाद मुकदमा दर्ज

मामले में ईडी अब तक आईएएस बी चंद्रकला, देवी शरण उपाध्याय, औऱ जीवेश नंदन से कई बार पूछताछ कर चुका है। बता दें कि, 30 सितंबर को सीबीआई ने एफआईआई दर्ज की थी और 1 अक्टूबर को सहारनपुर और लखनऊ समेत 11 स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इसके बाद ईडी ने भी केस दर्ज करने के लिए दिल्ली स्थित मुख्यालय से अनुमति मांगी थी। केंद्र से अनुमति मिलने के बाद ही ईडी ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: मस्जिद में विस्फोट: मचा हड़कंप, मौके पर प्रशासन मौजूद

इन अफसरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

ईडी ने सीबीआई की दर्ज एफआइआर को आधार बनाकर मनी लांड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। ईडी इससे पहले हमीरपुर, फतेहपुर और देवरिया समेत अन्य जिलों में हुए खनन घोटालों के मामलों में केस दर्ज कर चुकी है। ईडी की ये कार्रवाई सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। ईडी ने इन IAS अफ़सरों के खिलाफ केस दर्ज किया है-

  • IAS बी चंद्रकला पूर्व DM हमीरपुर
  • IAS अभय सिंह पूर्व DM फतेहपुर
  • IAS विवेक पूर्व DM देवरिया
  • IAS देवी शरण उपाध्याय पूर्व ADM देवरिया
  • IAS संतोष राय,पूर्व विशेष सचिव खनन
  • IAS जीवेश नंदन पूर्व प्रमुख सचिव खनन

इसके अलावा इस मामले में सहारनपुर के पूर्व डीएम पवन कुमार और अजय सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: गौमूत्र और गोबर से उड़ेगा रॉकेट, हो रहा रिसर्च

Tags:    

Similar News