सेक्स रैकेट: यहां पत्नी के लिए पति खुद ही लाता था ग्राहक, जब पहुंची पुलिस तो ...

यूपी के हमीरपुर ज़िले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो रिटायर्ड और बुजुर्ग सरकारी कर्मचरियों को अपने रूप जाल में फंसा कर उनका अश्लील वीडियो बना कर लाखों की अवैध वसूली किया करते थे।

Update: 2020-01-15 14:51 GMT

हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर ज़िले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो रिटायर्ड और बुजुर्ग सरकारी कर्मचरियों को अपने रूप जाल में फंसा कर उनका अश्लील वीडियो बना कर लाखों की अवैध वसूली किया करते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने आज प्रेस कांफ्रेंस में एक युवक, युवती को सामने लाकर इस गिरोह का खुलासा किया है और इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, 15 सिमकार्ड और डेढ़ लाख(तथाकथित ) रुपया नगद बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर एस के सिंह ने बताया कि आज पकड़े गये युवक और युवती के गिरोह ने PWD के रिटायर्ड कर्मी इस्लाम को अपने जाल में फंसा कर उनका अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर उनको ब्लैकमेल कर करीब 19 लाख रुपया वसूल कर लिया था। पीड़ित इस्लाम की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछा कर इस ब्लेकमेलर पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें...सेक्स टॉयेज़ की धमाकेदार इंट्री

लाखों की वसूली का था ये खेल

हमीरपुर ज़िले के सुमेरपुर थाने के एक गाव के रहने वाले संजय निषाद और सोमवती मिल कर सेक्स रैकेट चला कर लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनका अश्लील वीडियो बना कर लाखों की अवैध वसूली करने के धंधे में लिप्त थे।

उन्होंने इस बार PWD के रिटायर्ड कर्मी मुहम्मद इस्लाम को अपना शिकार बना कर उनका अश्लील वीडियो बना कर उनसे करीब 19 लाख रुपया वसूल कर लिया था।

इस अवैध वसूली से परेशान हो कर इस्लाम ने पुलिस में शिकायत की थी जिस पर सुमेरपुर थाने की पुलिस ने इस गिरोह के युवक और युवती को गिरफ्तार कर अवैध वसूली में लिप्त इस सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर लाखो की वसूली करने वाला यह गिरोह इससे पहले भी रोडवेज कर्मी तारिक हुसैन का भी अश्लील वीडियो बना कर 8 लाख रुपया वसूल करने के जुर्म में जेल जा चुके है।

ये भी पढ़ें...सेक्स एडिक्शन की वजह, क्या पॉर्नोग्राफी हो सकती है आइए जानते है

Tags:    

Similar News