लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए मारामारी, लिक्विड खत्म होने के बाद प्लांट पर लोगों ने किया हंगामा

सोमवार को तालकटोरा स्थित अवध ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट पर ऑक्सीजन भरवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Reporter :  Ashutosh Tripathi
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-05-03 14:00 GMT

ऑक्सीजन खत्म होने के बाद प्लांट पर लोगों का हंगामा (फोटो: आशतोष त्रिपाठी)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट की वजह से हाल बेहाल है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ इस वक्त सबसे बड़े संकट का सामना कर रही है।


 लिक्विड खत्म का पोस्टर गेट पर चस्पा (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

कोरोना के मामलों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अस्पतालों में बेड्स की किल्लत है, तो वहीं, सबसे बड़ी मुश्किल ऑक्सीजन को लेकर हो रही है।


ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या की वजह से अब सप्लाई से ज्यादा डिमांड हो गई है। हालात यह हो चुके हैं कि अगर किसी को एक या दो ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए तो वो सीधे एजेंसी पर पहुंच रहा है।


ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन में लगे लोग (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)

लखनऊ से ऑक्सीजन एजेंसी के बाहर की रोज तस्वीरें सामने आ रही हैं। सोमवार को तालकटोरा स्थित अवध ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट पर ऑक्सीजन भरवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां ऑक्सीजन खत्म होने के बाद लोगों ने जमकर किया हंगामा।


ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए बहस करते लोग (फोटो: आशुतोष त्रिपाठी)


 




Tags:    

Similar News