UP School Timing Changed: लखनऊ में इतने बजे से खुलेंगे स्कूल, 20 जनवरी के बाद हो सकती है बारिश

UP School Closed: भीषण ठंड को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने 1 से 8 तक के सभी परिषदीय स्कूलों को 16 जनवरी से 21 जनवरी, 2023 तक 10 बजे से 3 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए हैं।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-20 02:08 GMT

Uttar Pradesh lucknow School open Timing (SociaL Media)

UP School Closed: भारत के कई हिस्सों में लगातार शीत लहर जारी है। कई जगहों पर पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया है। जिसके चलते राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लेकिन धूप होने के बावजूद गलन अधिक है। इसी बीच 16 जनवरी से यूपी के ज्यादातर जिलों में स्कूल कॉलेज खुल गए हैं। ऐसे में बच्चे भीषण गलन में भी स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं।

लखनऊ में 10 से 2 बजे तक चलेंगी बोर्ड की कच्छाएं

लखनऊ में कोहरे से थोड़ा बहोत राहत है। लेकिन भीषण गलन जारी है। इसी बीच डीएम ने 10वीं और 12वीं के क्लास को शुरू करने का फैसला लिया है। लखनऊ के सभी बोर्ड स्कूल-कालेज 16 जनवरी से सुबह 10 बजे से शाम 2 बजे तक खुल रहे हैं।

लखनऊ में 10 से 3 बजे तक खुलेंगे परिषदिय स्कूल

भीषण ठंड को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने 1 से 8 तक के सभी परिषदीय स्कूलों को 16 जनवरी से 21 जनवरी, 2023 तक 10 बजे से 3 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए हैं।

यूपी में 10 से 3 बजे तक खुलेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में 16 जनवरी, 2023 से स्कूल खुल गए हैं। स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया था। हांलाकि शीत लहर के कारण पूरे यूपी में स्कूलों को 10 से 3 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए हैं।

ठंडी बर्फीली हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं। ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य बिगड़ने की गुंजाईश अधिक रहती है। इसी बीच पूरे उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल खुल गए हैं। हालांकि गुंजाइस है कि 20 जनवरी के बाद गलन में कमी होगी।

20 जनवरी के बाद हो सकता है बारिश

लखनऊ मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्दी से काफी राहत मिल रही है। जबकि हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। 20 जनवरी के बाद बारिश होने की संभावना है। मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में सर्दी कहर जारी रहेगी। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे सर्द जिला होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News