बर्थडे पार्टी:परोसी जा रही थी अश्लीलता, पुलिस ने की डांसरों के साथ बदसलूकी

वाराणसी में बर्थडे पार्टी के नाम पर अश्लील डांस पार्टी करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने भेलूपुर स्थित एक बैंक्वेंट हाल में छापामार 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पार्टी में शामिल लोग नशे में धुत थे। इसके अलावा अश्लील डांस चल रहा था। पुलि

Update: 2018-01-11 09:40 GMT
बर्थडे पार्टी के नाम पर परोसी जा रही थी अश्लीलता, पुलिस ने की डांसरों के साथ बदसलूकी

वाराणसी: वाराणसी में बर्थडे पार्टी के नाम पर अश्लील डांस पार्टी करना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने भेलूपुर स्थित एक बैंक्वेंट हाल में छापामार 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पार्टी में शामिल लोग नशे में धुत थे। इसके अलावा अश्लील डांस चल रहा था। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने की महिला डांसरों से बदसलूकी

छापेमारी के दौरान पुलिस का रवैया भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि कुछ पुलिसवालों ने महिला डांसरों के साथ बदसलूकी की। छापेमारी के दौरान पुलिसवाले सीधे डांसरों के लिए बने अस्थायी चेंजिंग रूम में पहुंच जाते हैं और बदसलूकी करने लगते हैं। ये पूरा मोबाइल में कैद है। सुबह से ही ये वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी ओर भेलूपुर थानाध्यक्ष एएन सिंह ने इस घटना से इंकार किया है। उनके मुताबिक छापेमारी के दौरान महिला कांस्टेबल साथ थी।

बीजेपी नेता का बैंक्वेट हाल

खबरों के मुताबिक जिस बैंक्वेट हाल में ये पार्टी चल रही थी वो एक बीजेपी नेता का बताया जा रहा है। हालांकि बीजेपी नेता का नाम स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पकड़े गए युवकों को छुड़ाने के लिए राजनीतिक दल से जुड़े लोगों ने भी पैरवी की। बताया जा रहा है कि जिस वक्त पुलिस ने बैंक्वेट हाल में छापा मारा वहां शराब का दौर चल रहा था। युवतियां अर्धनग्न अवस्था में युवकों के साथ डांस कर रही थीं।

Tags:    

Similar News