Varanasi News: ‘अपना घर’ आश्रम में निराश्रितों की सेवा, नर के रूप में यह नारायण की सेवा: योगी आदित्यनाथ

Varanasi News: अपना घर आश्रम की स्थापना 14 अक्टूबर 2018 को वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. के. निरंजन और उनकी पत्नी डेंटल सर्जन डॉ. कात्यायनी ने अपनी टीम के साथ पवित्र गंगा नदी के तट पर असहाय, निराश्रित बीमार व्यक्तियों की सेवा के लिए की हैं।

Update: 2023-08-17 17:16 GMT
CM Yogi Adityanath inaugurated the under construction building Prabhu Seva Kendra in Varanasi

Varanasi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के अंतर्गत ‘अपना घर’ आश्रम जाकर यहां पर रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछा तथा आश्रम की व्यवस्था की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने हर आश्रम में निर्मला बिरला, कोलकाता द्वारा निर्माणाधीन भवन ‘प्रभु सेवा केंद्र’ का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जिला राइफल क्लब की ओर से 2,22,800/- आश्रम के प्रबंधक को उपलब्ध कराए। मुख्यमंत्री योगी ने अपना घर आश्रम की सराहना करते हुए कहा कि नर के रूप में यह नारायण की सेवा है। निश्चित रूप से चिकित्सक दम्पति का यह प्रयास सराहनीय हैं। इससे समाज के असहाय लोगों लोगो को सहायता मिल रही हैं। इस तरह के आश्रम अन्य स्थानों पर भी होने चाहिये। इस कार्य मे समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपना घर आश्रम में निराश्रितों को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे उपचार, भोजन, कपड़े, निवास और अन्य आवश्यकताएं बिना किसी शुल्क के और समाज के सहयोग से प्रदान की जाती हैं।

जानिए ‘अपना घर’ आश्रम के बारे में

अपना घर आश्रम की स्थापना 14 अक्टूबर 2018 को वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. के. निरंजन और उनकी पत्नी डेंटल सर्जन डॉ. कात्यायनी ने अपनी टीम के साथ पवित्र गंगा नदी के तट पर असहाय, निराश्रित बीमार व्यक्तियों की सेवा के लिए की हैं। इस आश्रम के लिए डॉ. दंपत्ति द्वारा सौ बिस्तरों वाली आवासीय क्षमता का भवन भी उपलब्ध कराया गया हैं। यह आश्रम महिला और पुरुष दोनों के लिए है, जिसकी क्षमता 50-50 है। यहां पर निराश्रितों को सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे उपचार, भोजन, कपड़े, निवास और अन्य आवश्यकताएं बिना किसी शुल्क के और समाज के सहयोग से प्रदान की जाती हैं। बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए, इसकी क्षमता को धीरे-धीरे बढ़ाकर 300 कर दिया गया है।

बीजेपी के बड़े नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News