Election 2024 : कांग्रेस नेता अजय राय के 10 मई को करेंगे नामांकन, 'इंडिया' गठबंधन की दिखेगी ताकत

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर तीसरे चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया है। इसी कड़ी में अब देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई।

Report :  Sarfaraz Warsi
Update: 2024-05-09 15:50 GMT

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर तीसरे चरण का चुनाव सम्पन्न हो गया है। इसी कड़ी में अब देश की सबसे हॉट सीट वाराणसी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय इस सीट पर 10 मई को अपना नामांकन करेंगे, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। नामांकन से पहले वह जुलूस निकालेंगे, उनका जुलूस दुनिया बाद बेनियाबाग स्थित स्थित राज नारायण पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कचहरी जाएगा। इस दौरान इंडिया गठबंधन की ताकत दिखाई देगी।

कार्यक्रम के तहत गठबंधन के कार्यकर्ता साइकिल पर सवार होकर नामांकन स्थल तक जाएंगे। इस दौरान सपा, आप और वामपंथी विचारधारा निश्चित रूट पर सफर करेगी। नामांकन जुलूस की तैयारी के बाबत कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद नामांकन स्थल तक पहुंचने की योजना है। इससे पहले बेनियाबाग स्थित राज नारायण पार्क में गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ता जुटेंगे।

साइकिल पर सवार होकर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्क में राज नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर साइकिल से जुलूस नामांकन स्थल के लिए निकलेंगे। लौरा बिल चौराहे पर स्थित स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष अजय राय नमन करेंगे। फिर जुलूस सीधे नदेसर स्थित मिंट हाउस पहुंचेगा। जहां पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाएगा। नामांकन जुलूस का आखिरी पड़ाव कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क रहेगा। जहां पर बाबा साहब को नमन किया जाएगा। देश के संविधान को बचाने के लिए संकल्प लिया जाएगा। इस आखिरी पड़ाव के बाद जुलूस सीधे नामांकन स्थल पहुंचेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं 'इंडिया' गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी अजय राय ने कहा कि जनता की सेवा व संघर्ष ही उनकी पहचान है। उनके संघर्ष में आप सभी का सहयोग जरूरी है। इस बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है जमकर लड़ेंगे।

शक्ति प्रदर्शन की पूरी तैयारी

बता दें कि अजय राय के नामांकन जुलूस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी नहीं आ रही है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आगमन की भी पुष्टि नहीं हुई है। इस बाबत कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह कहते हैं कि चुनाव पूरे देश में हो रहा है। हर सीट पर भाजपा को पराजित करना है। हां यह जरूर है कि वाराणसी संसदीय सीट पर कांग्रेस की जीत खास होगी, जिसके लिए गठबंधन ने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी पूरी कर ली है। अजय राय कांग्रेस के स्टार प्रचारक में शामिल है, सिर्फ काशी ही नहीं पूरे देश में उन्हें जनता जानती और पहचानती है।

Tags:    

Similar News