Varanasi: पुलिस परीक्षा का पेपर लीक कराने के बहाने जालसाज ने लूटे 20 लाख रूपए, जानिए प्लानिंग

Varanasi: यूपी में इन दिनों पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर चल रहा है। सरकार ने परीक्षा को लेकर इस बार बहुत सख्त नियम बनाए है। लेकिन इस बीच कुछ जालसाज पेपर लीक कराने के बहाने लोगों से पैसे वसूल रहे हैं।

Report :  Sonali kesarwani
Update: 2024-08-25 09:24 GMT

Varanasi: वाराणसी से एक मामला सामने आया है जहां एक जालसाज ने पुलिस भर्ती का पेपर लीक कराने के बहाने बच्चों से 20 लाख रूपए वसूल लिए। उसने बच्चों को यह आश्वान दिया था कि परीक्षा शरू होने के 24 घंटे पहले उन्हें पेपर मिल जायेगा। यूपी एसटीएफ ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। जालसाज की पहचान हंस रंजन कुमार के रूप में हुई है। जो बिहार के खगड़िया का रहने वाला है। उसने ‘इंस्पेक्टर हंसराज’ के नाम से एक वाट्सऐप ग्रुप बनाया था। जिसमें जुड़ने के लिए लड़कियों से 500 और लड़कों से 1000 रूपए वसूलता था। आरोपी ने वाट्सऐप के आलावा टेलीग्राम पर भी एक ऐसा ग्रुप बना रखा था।

80 से ज्यादा चलता था वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप

पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा कि एसटीएफ की टीम ने आरोपी के नंबर से उसका लोकेशन ट्रैस किया। पूछताछ में आरोपी ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने अपने ग्रुप में अब तक 35000 लोगों को जोड़ लिया है। उसने कुल मिलाकर अभी तक 80 से ज्यादा वाट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप बनाये है। लोगों को फंसाने के लिए वो पहले सारी तैयारी करता था जैसे की कौन सा पेपर किस दिन होना है और सेंटर कहां पड़ा है।


20 लाख रूपए की कर चूका है वसूली

आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है कि उसने अब तक 20 लाख रूपए बच्चों से वसूल लिया है। लड़कियों से लिए वो 50% डिस्काउंट देता था और लड़को से पूरा पैसा वसूलता था। आरोपी ने ये भी कहा कि परीक्षा ख़त्म होने के बाद वो उस ग्रुप और लोगो का नंबर डिलीट कर देता था। आरोपी ने बच्चों को इस बात का आश्वासन दिया था कि 24 घंटे पहले उन्हें पेपर मिल जायेगा।

Tags:    

Similar News