Eid-ul-Adha: इस बकरीद का खास बकरा है अरबी दुम्बा, होश उड़ा देंगी इसकी कीमत, जानें खासियत

Eid-ul-Adha: वाराणसी की बेनिया बकरा मंडी में एक ख़ास किस्म का बकरा आया है जिसके दाम सुनकर आप सभी के होश उड़ जायेगे। सऊदी अरब से आए इस ख़ास बकरे की कीमत एक लाख 80 हज़ार रुपये है।

Update: 2023-06-27 08:27 GMT
Eid-ul-Adha (Photo: Social Media)

ED-UL-Adha: बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा भी कहते हैं, एक महत्वपूर्ण मुस्लिम त्योहार है जो हर साल धर्मनिरपेक्षता और सम्पदा की भावना को दर्शाता है। इस वर्ष, बकरीद 29 जून को मनाई जाएगी, जो मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। बकरीद का प्रमुख अध्याय बकरे की क़ुरबानी है, जो इस त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों ने अपनी बकरो को ख़ास तैयारी और देखभाल के साथ पाला है, जो उनकी नेकी और धार्मिक विश्वास की प्रतीक है। इस दिन, विशेष जगहों पर बकरे की बिक्री का आयोजन किया जाता है और लोग उन्हें अपने घरों में लाकर पकाते है।

बेनिया मंडी वाराणसी में आया एक ख़ास बकरा

बकरीद उर्फ़ ईद- उल-अज़हा को मद्देनज़र रखते हुए सभी बकरा मंडियों में विभिन्न प्रकार के बकरे आ चुके है। बकरो की बिक्री और कुर्बानी के लिए देश- विदेश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग नस्ल और दामों के बकरे लाए जा रहे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर की बेनिया बकरा मंडी में एक ख़ास प्रकार का बकरा अरबी दुम्बा सऊदी अरब से लाया गया है।

बकरे का दाम सुन उड़ जायेगे होश

वाराणसी की बेनिया बकरा मंडी में एक ख़ास किस्म का बकरा आया है जिसके दाम सुनकर आप सभी के होश उड़ जायेगे। सऊदी अरब से आए इस ख़ास बकरे की कीमत एक लाख 80 हज़ार रुपये है। इस बकरे के भारत आने के बाद तीन दिनों तक इसके लिए कोई खरीदार ही नहीं मिला। तीन दिनों बाद सोमवार को इस बकरे के लिए एक खरीददार मिला और इसकी बिक्री डेढ़ लाख रुपये में हुई। वाराणसी शहर के अन्य इलाकों में भी तमाम बकरा मंडी लगी हुई है। सभी बकरा मंडी में अच्छे नस्ल के हट्टे- कट्टे बकरों की कीमत 40 हज़ार रुपये से शुरू है।

अन्य नस्ल के बकरे भी बिक रहे तेज़ी से

बेनिया मंडी में बतीसी, अलवर अजमेरी समेत अन्य नस्ल के बकरो की बिक्री भी तेज़ी से हो रही है। इन सभी बकरों की कीमत 40 हज़ार से अधिक है। बाकरा मंडियों में बकरा व्यापारियों का कहना है की इस वर्ष बाकी की बिक्री काम है और सस्ते दामों में सभी बकरों की बिक्री हो रही हैं।

बकरीद के मौके पर सभी बाज़ार हुए गुलज़ार

बकरीद के पहले शहर के सभी बाज़रो में दुकाने सज चुकी है। लोग ज़ोरो-शोरो से आने वाले त्यौहार के लिए खरीददारी कर रहे है। कपड़ो सहित सेवई, बकरे और मेवों की खूब बिक्री रोज़ाना हो रही है।

Tags:    

Similar News