Varanasi News: चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए काशी में हवन पूजन, लोगों ने बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना

Varanasi News: चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद अब हर किसी की नजर उसकी लैंडिंग पर है। इस मिशन को कामयाब बनाने के लिए देश में दुआ और प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है।

Update: 2023-08-19 12:27 GMT
Chandrayaan-3 Mission Havan in Varanasi

Varanasi News: चंद्रयान-3 मिशन की सफल लॉन्चिंग के बाद अब हर किसी की नजर उसकी लैंडिंग पर है। इस मिशन को कामयाब बनाने के लिए देश में दुआ और प्रार्थना का दौर शुरू हो गया है। धर्म नगरी वाराणसी में लोगों ने मिशन चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष हवन पूजन किया। हाथों में चंद्रयान की फोटो और तिरंगा के साथ लोगों ने बाबा विश्वनाथ से विशेष प्रार्थना की।

लोगों ने बाबा विश्वनाथ से की प्रार्थना

चंद्रयान 3 का लैंडर चंद्रमा पर लैंड करने वाला है पूरे देश और दुनिया की निगाह इस पर बनी हुई है। चंद्रयान 3 मिशन के सभी साइंटिस्टों ने तिरुपति मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना किया। धार्मिक नगरी काशी की बात की जाए तो काशी में चंद्रयान-3 के लैंडर की सफलतापूर्वक चंद्रमा पर उतरने और मिशन को कामयाब बनाने के लिए श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना कर हवन किया गया। काशी की जनता मिशन के सफलता के लिए ब्रज उपवास भी कर रही है।

मिशन की सफलता के लिए शिव मंदिर में हुआ हवन पूजन

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए वाराणसी के भोजूबीर स्थित शिव मंदिर में हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर हवन पूजन करने वाले रमेश से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि भारत के आन बान शान मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर लैंडिंग करने वाला है। इसके सफल लैंडिंग और मिशन की सफलता के लिए आज हवन पूजन किया गया। बाबा विश्वनाथ से यह प्रार्थना की गई कि मिशन पूरी तरीके से सफल हो।राष्ट्रीय हिन्दू दल संगठन द्वारा काशी के महामृत्युंजय मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग एवं इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की कामना से हाथ में चंद्रयान -3 की तस्वीरें और तिरंगा लेकर यज्ञ हवन किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय हिन्दू दल अध्यक्ष रोशन पाण्डेय ने इसरों के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया ने भारत की ताकत को देखा है इसके लिए देश के प्रधानमंत्री और इसरों वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। रोशन पाण्डेय ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया चंद्रमा पर जल और वायु ढूंढ रही है। जब कहीं विज्ञान नहीं था तब हमारे सनातन धर्म लाखों वर्षों से चंद्रमा को जलतत्व का कारक ग्रह और सनातन धर्म में वर्णित नवग्रह में से एक प्रत्यक्ष देवता माना गया है।

प्राचीन वैदिक काल से ही प्रकृति एवं परमात्मा के प्रतीक के रूप में जिन देवताओं की पूजा की जाती है उनमें सूर्य, अग्नि, वरुण, वायु, पृथ्वी, इन्द्र एवं चन्द्रमा प्रमुख हैं। सौम्य एवं शीतल होने के कारण चन्द्रमा को सोम कहते हैं। सोमनाथ मंदिर का स्थापना करने वाले सोम ही है। दक्ष प्रजापति की श्राप से मुक्ति मिली इसलिए हम आज हवन पूजन के माध्यम से चंद्रमा को प्रसन्न करने एवं इसरो की सफलता के लिए यज्ञ किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरि ने कहा कि चंद्रमा को हमारे भोलेनाथ अपने शीश पर धारण करते हैं वे ही हमे सफलता देंगे इसलिए हमलोग उनकी शरण में आए हैं भारत के लिए यह गर्व की बात है। आज पूरी दुनिया में भारत की डंका बज रही है। प्रदेश महासचिव जेपी राय ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हम भारतीयो को गर्व महसूस हो रहा है इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरों के वैज्ञानिकों को धन्यवाद। हवन पूजन के दौरान सभी लोग हाथों में चंद्रयान-3 की तस्वीरें लिये थे जिसमें लिखा था हम नहीं है किसी से कम, दुनिया ने देखा भारत का दम इत्यादि स्लोगन लिखे थे इस दौरान हर हर महादेव,भारत माता की जय और वंदे मातरम् का उद्घोष किया गया।

Tags:    

Similar News