UP Vegetable Price Today: आज इन सब्जियों से भी मिली राहत, चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

UP Vegetable Price Today 11 August 2023: मंडियों में टमाटर की आवक बढ़ने से इसके दाम में जोरदार गिरावट आई है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टमाटर के भाव पर सरकार की नजर है। इसके भाव में लागाम लेगे, इसके लिए नेपाल से टमाटर आयात शुरू हो रहा है। शुक्रवार को इस आयात की पहली खेप वाराणसी और कानपुर पहुंच जाएगी।

Update: 2023-08-11 05:45 GMT
UP Vegetable Price Today 11 August 2023 (सोशल मीडिया)

UP Vegetable Price Today 11 August 2023: बारिश के चलते जून के आखिरी हफ्ते से बढ़े टमाटर सहित सब्जियों के भाव से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। मंडी में टमाटर के भाव में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। जो टमाटर कुछ दिन पहले 200 से लेकर 250 रुपये किलो तक पहुंच गया था। वह अब प्रदेश के अलग-अलग मंडियों में 120-150 रुपये के बीच बिक रहा है। इस गिरावट से कहा जाता सकता है कि लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश वालों को सब्जी के महंगाई मोर्चे से राहत मिलना शुरू हो गई है। हरी सब्जियों के भाव पहले से कम हैं, लेकिन टमाटर के भाव से लोगों काफी परेशान थे। हालांकि अब इसमें भी राहत मिलने लगी है। बात अगर हरी मिर्च,अदरक और लहसुन के भाव की करें तो पहले की तुलना में कम हुए हैं।

ये सब्जियां भी हुई सस्ती

लखनऊ मंडी में टमाटर का भाव आज शुक्रवार को 120-150 रुपये किलो चला रहा है। हालांकि सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा टमाटर 70 रुपये किलो पर है। हरी मिर्च 100 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। अदरक 174 रुपए और लहसुन 156 रुपए किलो पर है। भले ही इनके दाम अभी भी ऊपर हैं, लेकिन बीते दिनों की तुलना में इसमें कुछ गिरावट आई है। शहर की मंडियों में हरी सब्जियां 50 रुपये पर आ गई हैं। बैंगन 20 रुपए किलो, आलू 25 रुपये किलो और प्याज 25 रुपये किलो पर है। ऐसे में अगर आप बाजार से सब्जी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके लेटेस्ट भाव जरूर पता कर लें।

लखनऊ मंडी में सब्जी का भाव

सब्जी>>प्रतिकिलो>>थोक भाव>>खुदरा भाव>>मॉल भाव

शिमला मिर्च किलोग्राम / पीसी ₹ 46 ₹ 53 - 58 ₹ 55 - 76

करेला किलो/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

लौकी किलोग्राम/पीसी ₹ 25 ₹ 29 - 32 ₹ 30 - 41

पत्तागोभी किग्रा/पीसी ₹ 28 ₹ 32 - 36 ₹ 34 - 46

गाजर किलोग्राम / पीसी ₹ 43 ₹ 49 - 55 ₹ 52 - 71

फूलगोभी किलोग्राम/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

अरबी के पत्ते (तारो के पत्ते) किग्रा / पीसी ₹ 17 ₹ 20 - 22 ₹ 20 - 28

बैंगन किग्रा/पीसी ₹ 26 ₹ 30 - 33 ₹ 31 - 43

लहसुन किलो/पीसी ₹ 136 ₹ 156 - 173 ₹ 163 - 224

अदरक किलोग्राम / पीसी ₹ 151 ₹ 174 - 192 ₹ 181 - 249

हरी मिर्च किलो/पीसी ₹ 87 ₹ 100 - 110 ₹ 104 - 144

नींबू किग्रा/पीसी ₹ 46 ₹ 53 - 58 ₹ 55 - 76

सरसों की पत्तियां किलो/पीसी ₹ 14 ₹ 16 - 18 ₹ 17 - 23 ₹

भिंडी किग्रा/पीसी ₹ 45 ₹ 52 - 57 ₹ 54 - 74

प्याज बड़ा किलो/पीसी ₹ 31 ₹ 36 - 39 ₹ 37 - 51

केला (कच्चा केला) किग्रा / पीसी ₹ 12 ₹ 14 - 15 ₹ 14 - 20

आलू किलो/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

कद्दू किलो/पीसी ₹ 20 ₹ 23 - 25 ₹ 24 - 33

मूली किग्रा/पीसी ₹ 30 ₹ 35 - 38 ₹ 36 - 50

तुरई किलो/पीसी ₹ 27 ₹ 31 - 34 ₹ 32 - 45

पालक किलो/पीसी ₹ 12 ₹ 14 - 15 ₹ 14 - 20

टमाटर किलो/पीसी ₹ 144 ₹ 166 - 183 ₹ 173 – 238

कानपुर में सब्जी के भाव

आइटम के नाम----भाव प्रति रुपये किलो

टमाटर- 120-150

आलू- 20

प्याज- 25

करेला- 30

शिमला मिर्च- 60

गाजर- 40

कद्दू- 20

लौकी- 20

भिंडी- 30

तरोई - 20-25

परवल- 60

अदरक- 200

औंधे मुंह गिरा टमाटर

दरअसल, मंडियों में टमाटर की आवक बढ़ने से इसके दाम में जोरदार गिरावट आई है। टमाटर के बढ़ते भाव पर संसद में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि टमाटर के भाव पर सरकार की नजर है। इसके भाव में लागाम लेगे, इसके लिए नेपाल से टमाटर आयात शुरू हो रहा है। शुक्रवार को इस आयात की पहली खेप वाराणसी और कानपुर पहुंच जाएगी। वहीं, नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) इस हफ्ते के आखिरी में दिल्ली-एनसीआर में 70 रुपए प्रति किलो के दाम पर टमाटर उपलब्ध करना की योजना बना रहा है। वित्त मंत्री ने कल संसद में बताया कि संघ अभी तक उत्तर प्रदेश. राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में करीब 8,84,612 किलोग्राम टमाटर बेच चुका है। आने वाले दिनों में इसे और बढ़ाया जाएगा।

Tags:    

Similar News