विश्व हिंदू परिषद जगाएगा हिंदुत्व की अलख, लव जेहाद मुक्त होगा ब्रज क्षेत्र

असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पूरे ब्रज में 5 लाख लोगों को हिन्दुत्व की अलख जगाने के लिए संगठन से जोड़ा जाएगा। संगठन को धार देने और विभिन्न समाज के लोगों को उससे जोड़ने का काम शुरू हो गया है।

Update: 2016-09-10 12:36 GMT

आगरा: विश्व हिंदू परिषद जल्द ही बेटियों के लिए हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत करेगा। बेटियों को लव जेहाद से सुरक्षित रखने के लिए संगठन स्कूलों में जागरूकता अभियान भी चलाएगा। यह एलान आगरा में वीएचपी की संभागीय बैठक में किया गया।

आगे पढ़िए पूरी खबर और देखिए कुछ और फोटो...

बेटियों की सुरक्षा

-वीएचपी ने कहा कि पलायन की समस्या से जूझ रहे हिंदुओं को विहिप पराक्रम का पाठ पढ़ाएगा और पलायन रोकेगा

-हिंदू युवतियों को लव जेहाद से सुरक्षित रखने के लिए भी संगठन ने जागरूकता योजना बनाई है।

-इसके लिए स्कूलों में बेटियों को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया जाएगा।

-विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए ब्रज का हेल्प लाइन नंबर विकसित किया जाएगा और क्षेत्र को लव जेहाद मुक्त बनाया जाएगा।

आगे की स्लाइड में पढ़िए 5 लाख लोग जुड़ेंगे संगठन से...

हिदुत्व की अलख

-असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पूरे ब्रज में 5 लाख लोगों को हिन्दुत्व की अलख जगाने के लिए संगठन से जोड़ा जाएगा।

-संगठन को धार देने और विभिन्न समाज के लोगों को उससे जोड़ने का काम शुरू हो गया है।

-योजनाओं को लागू करने के लिए ब्लॉक स्तर तक लोगों को संगठन से जोड़ कर उनमें लीडरशिप विकसित की जाएगी।

आगे की स्लाइड में सुनिए क्या कहा विहिप नेता ने लव जेहाद के बारे में...

Full View

Tags:    

Similar News