टिकट पाने की होड़: भाजपा में विधान परिषद जाने के लिए सबसे अधिक मारामारी

इस महीने विधान परिषद सदस्यों कीे रिक्त हो रही 12 विधान परिषद सीटों पर चुनाव के लिए वैसे तो सभी दलों में मारामारी है लेकिन सबसे ज्यादा भाजपा में टिकट पाने की होड़ है। इस चुनाव में सदस्य संख्या को देखते हुए 10 एमएलसी की सीटे भाजपा के खाते में आ सकती हैं।

Update: 2021-01-05 15:29 GMT
टिकट पाने की होड़: भाजपा में विधान परिषद जाने के लिए सबसे अधिक मारामारी

लखनऊ: इस महीने विधान परिषद सदस्यों कीे रिक्त हो रही 12 विधान परिषद सीटों पर चुनाव के लिए वैसे तो सभी दलों में मारामारी है लेकिन सबसे ज्यादा भाजपा में टिकट पाने की होड़ है। इस चुनाव में सदस्य संख्या को देखते हुए 10 एमएलसी की सीटे भाजपा के खाते में आ सकती हैं। भाजपा मुख्यालय में इन दिनों टिकट पाने की चाह में पूरे दिन कार्यकर्ताओं को हुजूम देखने को मिल रहा है। पार्टी के कई पदाधिकारी विधानपरिषद जाने के लिए बेकरार है। वह इन दिनों हाईकमान के चक्कर लगा रहे हैं।

30 जनवरी को खतम हो रहा कार्यकाल

30 जनवरी को यूपी विधानपरिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, आशु मलिक, सभापति रमेश यादव, प्रतिपक्ष अहमद हसन, रामजतन राजभर, वीरेन्द्र सिंह, साहब सिंह सैनी, नेता बसपा धर्मवीर सिंह अशोक, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदीप कुमार जाटव, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जिंदा जले जानवर: गौशाला में मची तबाही, झुलस गए 18 गौवंश

भाजपा को होगा फायदा

इन 12 सीटों में छह पर सपा तीन पर भाजपा दो पर बसपा और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। पर 2017 के बाद अब तक सदन का परिदृश्य बदल चुका है। अब चुनाव होंगे तो इसमें भाजपा को फायदा होगा। इन विधानपरिषद सीटों पर कई दिग्गजों का कार्यकाल खत्म होने तथा अधिक सीटे पाने की आस में चुनावी गणित भी देखने को मिलेगी।

यूपी विधान परिषद की सदस्य संख्या 100 है। अभी भाजपा के 25 सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी के सबसे ज्यादा 55 सदस्य हैं। वहीं, बसपा के 8 सदस्य है जबकी कांग्रेस के केवल 2 सदस्य हैं। विधानसभा सदस्यों के संख्या बल के आधार पर इस बार भाजपा नौ से दस सीटें जीत कर विधान परिषद में अपने आप को और मजबूत कर सकती है।

ये भी पढ़ें: सीतापुर से खुशखबरी: 6 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन का ड्राई रन, चेहरों पर दिखी राहत

भाजपा के जिन नेताओं को फिर से विधानपरिषद के चुनाव में उतारा जाना तय है उसमें उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के अलावा लक्ष्मण प्रसाद का नाम शामिल है। इसके अलावा इस दौड में पार्टी उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई , प्रवक्ता डा चन्द्रमोहन, एवं आलोक अवस्थी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, जेपीएस राठौर, प्रियंका रावत, अनूप गुप्ता और अश्विनी त्यागी, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह कानपुर-बुंदेलखंड, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव और अंजना माहौर के नाम भी शामिल है।

श्रीधर अग्निहोत्री

Tags:    

Similar News