UP News: विस अध्यक्ष सतीश महाना यूपी के सभी विवि के नामित सदस्य, 75 विधानसभा मेंबर में हो चुके शामिल

UP News: इससे पहले सतीश महाना ने प्रदेश के 15 विश्वविद्यालयों की सभा में 75 विधानसभा सदस्यो को नामित किया था। इन्हे विश्वविद्यालयों की सभा में निर्वाचित सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। हर एक विश्वविद्यालयों के लिए पांच विधायक नामित किए गए हैं।

Update: 2023-06-05 16:18 GMT
Vidhan Sabha Speaker Satish Mahana (Photo-Social Media)

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को UP स्टेट विश्वविद्यालय में सदस्य नामित किया गया है। इससे पहले सतीश महाना ने प्रदेश के 15 विश्वविद्यालयों की सभा में 75 विधानसभा सदस्यों को नामित किया था। इन्हे विश्वविद्यालयों की सभा में निर्वाचित सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। हर एक विश्वविद्यालयों के लिए पांच विधायक नामित किए गए हैं।

ये विधायक किए गए नामित

लखनऊ विश्वविद्यालय में हरदोई के विधायक आशीष कुमार सिंह, उन्नाव के विधायक बम्बा लाल, लखनऊ से दो विधायक योगेश शुक्ला व रविदास मेहरोत्रा और रायबरेली की विधायक अदिति सिंह को नामित किया गया है। वहीं ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ में खीरी सो दो विधायक योगेश वर्मा व हरविंदर कुमार साहनी, उन्नाव के विधायक अनिल कुमार सिंह, लखनऊ के विधायक अरमान खान और बाराबंकी के विधायक फरीद महफूज किदवई को नामित किया गया हैं।

लखनऊ स्थित SGPGI, KGMU व अन्य पांच कृषि विश्वविद्यालय में भी विधायकों को सदस्य नामित किया गया है। लखनऊ से विधायक आशुतोष टंडन और डॉ. नीरज बोरा को SGPGI का सदस्य नामित किया गया है। सिद्धार्थनगर से विधायक जयप्रताप सिंह व जौनपुर की विधायक डॉ. रागिनी को KGMU का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावां गोंडा से विधायक बावन सिंह व अयोध्या के विधायक रामचंद्र यादव को नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के प्रबंध परिषद का सदस्य नामित किया गया है।

यूपी के 15 विश्वविद्यालय

जारी हुए अधिसूचना के अनुसार- मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि, आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि, बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि, झांसी के बुंदेलखंड विवि, कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विवि, लखनऊ के लखनऊ विवि, अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया विवि, जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि, वाराणसी के दो संपूर्णानंद संस्कृत विवि व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, लखनऊ के ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि, बलिया के जननायक चंद्रशेखर विवि, सिद्धार्थनगर के सिद्धार्थ विवि, गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विवि और प्रयागराज के डॉ. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) विवि शामिल हैं।

Tags:    

Similar News