UP News: यूपी पर्यटन विभाग के उप निदेशक ने किया सुसाइड, मुंबई में घर की छत से कूदकर दी जान

UP News: यूपी पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विमलेश औदिच्य ने अपने घर की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। किस वजह से विमलेश ने आत्महत्या की, उसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है।

Written By :  aman
Update: 2023-02-21 10:13 GMT

Vimlesh Audichya (Social Media)

UP News: यूपी पर्यटन विभाग (Uttar Pradesh Tourism) के उप निदेशक विमलेश औदिच्य (Vimlesh Audichya) ने अपने घर की छत से कूदकर सुसाइड कर लिया। किस वजह से विमलेश ने आत्महत्या की, उसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है। यूपी पर्यटन विभाग में उप निदेशक पद पर तैनात विमलेश औदिच्य ने मुंबई स्थित अपने घर की 12वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। बता दें, विमल औदिच्य इसी साल रिटायर होने वाले थे।

यूपी पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विमलेश औदिच्य के आत्महत्या की खबर मिलते ही लखनऊ में उनके विभाग और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। विमलेश किस दबाव में थे, उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। विमलेश औदिच्य प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यटन निदेशालय (Directorate of Tourism) में तैनात थे।

इसी साल रिटायर होने वाले थे विमलेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उप निदेशक विमलेश औदिच्य (Deputy Director Vimlesh Audichya) अपने विभागीय उच्चाधिकारी से से परेशान बताए जा रहे थे। हालांकि, इस बारे में कितनी सच्चाई है ये कहा नहीं जा सकता। विमलेश के तनाव की क्या कुछ और वजह थी, इसका पता नहीं चल पाया है। घरेलू या निजी समस्या भी हो सकती है। फ़िलहाल, पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। सभी एंगल से मौत के मामले की जांच की जाएगी। विमलेश इसी वर्ष दिसंबर में सेवानिवृत होने वाले थे। रिटारिटायरमेंट के चंद महीने पहले उनकी आत्महत्या की खबर से हड़कंप मच गया है।

कोरोना काल में सराहनीय रहा था कार्य

आपको बता दें, विमलेश औदिच्य को कोरोना काल में देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की योगी सरकार द्वारा मदद कार्य के लिए चुना गया था। प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र में फंसे लोगों की मदद के लिए पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विमलेश औदिच्य को नोडल अधिकारी नामित किया था।औदिच्य को मुंबई में रहकर प्रदेश सरकार के स्थानिक आयुक्त के रूप में काम कर प्रदेश के लोगों की मदद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।  

Tags:    

Similar News