Sonbhadra News: आदिवासी किशोरी से गैंगरेप, राज्य मंत्री के हस्तक्षेप पर हुई एफआईआर

Sonbhadra News: आदिवासी समुदाय की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-10-17 15:46 GMT

क्राइम की डिजाइन तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sonbhadra Crime News: चोपन थाना क्षेत्र के डाला एरिया में आदिवासी समुदाय की एक किशोरी के साथ गैंगरेप (aadivasi kishori se gangrape) का मामला सामने आया है। घटना दशहरा पर्व की शाम की बताई जा रही है। राज्य मंत्री संजय गोंड़ (rajya mantri sanjay gond) के हस्तक्षेप के बाद रविवार की देर शाम चोपन पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर, आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि गत शुक्रवार को उसकी 16 वर्षीय बेटी विजयादशमी के मेले से शाम को लौटी। घर आने के बाद शौच के लिए बाहर चली गई। उसी समय डाला नगर पंचायत के पतेरा टोला निवासी सूरज चौबे नामक युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और उसे खींच कर जबरिया बाइक पर बैठा कर ले गया। अनजान जगह ले जाकर उसके साथ तीनों ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। करीब घंटे भर बाद उसे छोड़ा गया और घटना के बार में किसी को बताने पर जान मारने तथा एमएमएस वायरल करने की धमकी (Sonbhadra mms viral karne ki dhamki) दी गई।

देर रात पीड़िता घर पहुंची तो उसने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। दो दिन तक लोक लाज के चलते मामला परिवार स्तर पर ही दबा रहा। रविवार की शाम पीड़िता मां के साथ राज्यमंत्री संजय गोंड़ (rajya mantri sanjay gond) के पास पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने डाला चौकी प्रभारी के नाम से लिखी गई तहरीर पर अपनी तरफ से जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

शाम को पीड़ित की मां तहरीर के साथ डाला पुलिस चौकी के बजाए सीधे चोपन थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के क्रम में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म एवं आईपीसी की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

सेल फोन पर हुई वार्ता में प्रभारी निरीक्षक चोपन केके सिंह ने बताया कि देर शाम तहरीर मिली है। जैसे ही तहरीर मिली, मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद, आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम भी भेजी जा रही है। बता दें कि डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में जो भी घटनाएं होती हैं। उसका मामला सीधे चोपन थाने में ही दर्ज किया जाता है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News