UP Election 2022: चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा-सपा कार्यकर्ता आमने-सामने, फिर हुआ ऐसा

UP Election 2022: जनपद सोनभद्र में प्रचार के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता जब आमने-सामने आये तो कुछ ऐसा हुआ कि माहौल में तल्खी आने की बजाय कार्यकर्ताओं में सौहार्द दिखने लगा।

Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-27 17:40 GMT

सोनभद्र: भाजपा और सपा कार्यकर्ता जब आमने-सामने

Sonbhadra News: मौजूदा दौर की राजनीति में ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है। रविवार को डाला बाजार (dala market) में भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे (BJP candidate Bhupesh Choubey) के साथ प्रचार के लिए निकले भाजपा कार्यकर्ता (BJP worker) और सपा (Samajwadi Party) की तरफ से सपा नगर अध्यक्ष मंगल जायसवाल (City President Mangal Jaiswal) की अगुवाई में प्रचार करने निकले कार्यकर्ता नारे लगाते हुए एक दूसरे के आमने सामने आ गए लेकिन यहां ऐसी स्थिति में माहौल तल्ख होने की बजाय शिष्टाचार पूर्ण मुलाकात में तब्दील हो गया। दोनों खेमों की अगुवाई कर रहे लोगों ने न केवल एक दूसरे का अभिवादन किया बल्कि एक दूसरे का हालचाल ले कर ही आगे बढ़े।

वहीं इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सड़क के बीच बने डिवाइडर के दोनों तरफ खड़े होकर नारे लगाने में लगे रहे। यह नजारा जहां लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। वहीं डाला क्षेत्र में लोगों के बीच इसकी देर रात तक चर्चा बनी रही। लोगों ने कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आकर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाने का वीडियो भी वायरल करना शुरू हो गया।


भूपेश चौबे का प्रचार का तरीका चर्चा में

बताते चलें जिले में जहां चुनावी सरगर्मियां शवाब पर हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक भूपेश चौबे द्वारा अपनाया जा रहा प्रचार का तरीका के लोगों में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। यही कारण है कि जब डाला में रविवार की शाम भाजपा और सपा दोनों कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हुआ तो वहां मौजूद लोगों की नजरें बरबस ही इस पर ठहर गईं। लोगों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए भूपेश चौबे अपने चिर परिचित अंदाज में सपा खेमे की तरफ बढ़े और सपा नगर अध्यक्ष मंगल जायसवाल का अभिवादन कर वहां मौजूद लोगों को एकबारगी चौंका दिया।



 कान पकड़कर उठक-बैठक और बुजुर्ग मतदाता के पैरों की मालिश से भूपेश चौबे विपक्ष के निशाने पर

वह मंगल ने भी उनके इस पहल का सम्मान करते हुए, उनको पूरा सम्मान दिया और दोनों लोग कुछ मिनट के लिए रुक कर एक दूसरे से हालचाल करने के बाद ही आगे बढ़े। इस राजनीतिक सौहार्द की देर तक लोगों में चर्चा होती रही। पता चले कि पिछले दिनों त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से भूल की क्षमा याचना और दो दिन पूर्व चतरा इलाके में प्रचार के वक्त बुजुर्ग मतदाता के पैरों की मालिश का वीडियो वायरल होने के बाद भूपेश चौबे जहां विपक्षी दलों के निशाने पर लगातार बने हुए हैं। वहीं भाजपा खेमा इसे अपने प्रत्याशी की सरलता और शिष्टाचार की संस्कृति बताते हुए विधायक होने के बाद भी, अहंकार न आने की बात कह रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News