देवरिया विधानसभा उपचुनाव: किसके ‘ब्राह्मण’ के सिर होगा ताज, फैसला आज

भाजपा विधायक जनमेयज सिंह के निधन के बाद खाली हुई देवरिया सदर सीट पर मंगलवार को वोटिंग होगी। सभी प्रमुख दलों ने ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव लगाया है। ऐसे में किस पार्टी के ब्राह्मण के सिर पर ताज सजेगा, इसका निर्णय चंद घंटे बाद होगा।

Update:2020-11-02 18:54 IST
देवरिया विधानसभा उपचुनाव: किसके ‘ब्राह्मण’ के सिर होगा ताज, फैसला आज

देवरिया: भाजपा विधायक जनमेयज सिंह के निधन के बाद खाली हुई देवरिया सदर सीट पर मंगलवार को वोटिंग होगी। सभी प्रमुख दलों ने ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव लगाया है। ऐसे में किस पार्टी के ब्राह्मण के सिर पर ताज सजेगा, इसका निर्णय चंद घंटे बाद होगा।

सदर विधान सभा चुनाव के लिए सोमवार की शाम पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। कोरोना के मानकों का पालन करते हुए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जिला प्रशासन ने 3 नवंबर को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी करते हुए सभी पोलिंग पार्टियों को जीआइसी से रवाना कर दिया। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व स्टेशनरी वितरण के लिए बूथवार कुल 25 टेबल लगाए गए थे। इसके माइक्रो आब्जर्वर, प्रेक्षक डेस्क, वाहन डेस्क, पुलिस डेस्क, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी ड्यूटी वितरण टेबल के अलावा हेल्प डेस्क भी बनाया गया था।

14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विधानसभा के 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3 लाख 36 हजार 565 मतदाता करेगें। उप चुनाव में कुल 2388 नए मतदाता बने हैं। जिनमें 1174 पुरुष मतदाता व 1214 महिला मतदाता हैं। जो पहली बाद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये गये हैं व हर बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। विधानसभा क्षेत्र को 8 जोन व 48 सेक्टर में विभक्त किया गया है। इसी संख्या के आधार पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है। साथ ही 33 माइक्रो आब्जर्वर व 74 स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गये हैं। 49 बूथों की वेब कास्टिंग होगी। 61 बूथों की वीडियोग्राफी करायी जायेगी। मतदान के लिये 184 मतदान केन्द्र तथा 487 मतदेय स्थल बनाये गए है।

सपा, कांग्रेस, भाजपा, बसपा सभी का ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव

देवरिया विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में कुल 14 दावेदार मैदान में हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी उर्फ गुड्डू बाबू कमल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्माशंकर त्रिपाठी साइकिल, बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी हाथी, कांग्रेस प्रत्याशी मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी हाथ का पंजा व निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू को बल्ला चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। इसके अलावा नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अशोक यादव घड़ी, मनुवादी पार्टी के प्रत्याशी उमेश मणि त्रिपाठी ट्रैक्टर चलाता किसान, मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी ऋषिकेश सिलाई मशीन, राष्ट्रीय भागीदार पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश चौरसिया गैस सिलिन्डर, भारतीय सर्वजन पार्टी के प्रत्याशी मुनीब आदमी व पाल युक्त नौका, मोटरेड पार्टी के उम्मीदवार राजू आटो रिक्शा, निर्दल अतिउल्लाह क्रेन, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा गुब्बारा व सुधाकर एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें:16 नवंबर तक के लिए सभी स्कूल और कालेज बंद, इन सेवाओं पर लगी रोक

स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को मिला कोरोना किट

कोविड-19 के प्राविधानों का पूर्णत: अनुपालन होगा। चुनाव के दौरान ड्यूटी पर लगे 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को कोरोना किट दिया गया। इसमें मतदाताओं को सैनिटाइजर, फेस मास्क व हैण्ड ग्लब्स उपलब्ध कराया जाएगा एवं मतदेय स्थलों/केन्द्रों पर कोविड-19 के तहत जरूरी सभी सामान हैण्डवाश, सैनिटाइजर, फेस मास्क हैण्ड मास्क, फेस शील्ड दिया गया। मतदाताओं सहित सभी को शारीरिक दूरी का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। मतदाता फेस मास्क व गलब्स पहनकर ईवीएम का बटन दबाएंगे।

पूर्णिमा श्रीवास्तव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News