कांपेगा पूरा यूपी: तेजी से नीचे गिरा तापमान, इतने दिन और रहेगी भीषण ठंड

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में शीतलहर से लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में तो ऐसा मौसम रहता है कि तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, और रात होते-होते ये तापमान 5 डिग्री तक पहुंच जाता है। 

Update:2021-01-11 14:38 IST
मौसम के हिसाब से बारिश की फिलहाल अभी कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड इतनी ज्यादा बढ़ जा रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तो इन गजब ही हो रखा है। कभी तो मौसम इतना गर्म हो जाता है, कि लगता है अब ठंड चली गई, और फिर एकदम से ऐसा मौसम हो जाता है कि रात में शीतलहर का वो कहर जिसके क्या ही कहने। राज्य के ज्यादातर शहरों में शीतलहर से लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में तो ऐसा मौसम रहता है कि तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, और रात होते-होते ये तापमान 5 डिग्री तक पहुंच जाता है।

ये भी पढ़ें...कोहरे चादर में लिपटा राजस्थान: बारिश और ठंड से बुरा हाल, अभी ऐसा रहेगा मौसम

ऐसे में उत्तर प्रदेश की सबसे ठण्डी रात इटावा की रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन और रात के तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर आ गया है। आग जलाकर लोगों ने किसी तरह से ठण्ड का सामना किया।

सबसे ठण्डी रात वाले शहर

1. इटावा - 5.6

2. मेरठ 6.1

3. फतेहगढ़, फर्रूखाबाद - 6.5

4. मुजफ्फरनगर - 7.2

5. अलीगढ़ - 7.4

ये भी पढ़ें...29 दिसंबर से और बढ़ेगी ठण्ड, 3 जनवरी तक भीषण शीतलहर के आसार: मौसम विभाग

फोटो-सोशल मीडिया

बारिश की फिलहाल अभी कोई संभावना नहीं

मौसम के हिसाब से बारिश की फिलहाल अभी कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड इतनी ज्यादा बढ़ जा रही है, इनकी रफ्तार 17 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो गया है।

रिपोर्ट से सामने आई जानकारी के अनुसार, रविवार की रात से ही तापमान (Temperature) में इतनी गिरावट शुरु हुई है। इन सभी शहरों में दिन में ठिक-ठाक गर्माहट रही है। इनके अलावा प्रदेश के लगभग सभी शहरों में रात का तापमान तेजी से नीचे गिर गया।

इस बारे में मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता (Jp Gupta) ने बताया कि इसकी वजह उत्तर पश्चिमी हवायें हैं। इनकी रफ्तार भी ठीक ठाक है और पर्वतीय इलाकों की ठण्डी हवाओं को ये प्रदेश में लेकर आ रही हैं।

वहीं दिन में तो धूप की वजह से तापमान में गिरावट नहीं होती है लेकिन शाम होते-होते हवाओं के कारण ठण्ड बढ़ जा रही है। बता दें, इस पूरे हफ्ते ये सिलसिला ठण्ड को लेकर जारी रह सकता है।

ये भी पढ़ें...मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक: सभी मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद, कोरोना वैक्सीन पर होगा ऐलान

Tags:    

Similar News