शादी में छाया मातम: दूल्हे ने दुल्हन के भाई को गाड़ी से कुचला, हुई दर्दनाक मौत

असदुल्लापुर गांव में रामपाल की बेटी की बारात नवाबगंज इलाके से आई थी। बारात में नाश्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान शराब के नशे में दूल्हे मनोज ने भीड़ पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी जिससे दुल्हन के भाई की मौत हो गई।

Update:2020-06-17 20:02 IST

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में एक ऐसा मामला साामने आया है जिसको सुनकर आप हैरत में पड़ जायेंगे। यहां शमशाबाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर असद उल्लाह गांव में आई बारात में नाश्ते को लेकर हुए विवाद हुआ। इसके बाद शराब के नशे में दूल्हे ने चार पहिया वाहन को ग्रामीणों पर पर चढ़ा दिया। गाड़ी के नीचे कुचलकर दुल्हन के भाई की मौत हो गई। घटना के बाद दूल्हा सहित सभी बाराती मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दूल्हे मनोज ने भीड़ पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी

सोमवार को असदुल्लापुर गांव में रामपाल की बेटी की बारात नवाबगंज इलाके से आई थी। बारात में नाश्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान शराब के नशे में दूल्हे मनोज ने भीड़ पर बोलेरो गाड़ी चढ़ा दी जिससे दुल्हन के भाई की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी बाराती व दूल्हा फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी देखें: भारत-चीन सीमा विवाद: चीन को ललकारा विदेश मंत्री ने, दी ये कड़ी चेतावनी

नाश्ते को लेकर विवाद

वहीं इस मामले में दुल्हन के परिजन ने बताया कि सोमवार को रात आठ बजे बारात आई थी। बारात में नाश्ते को लेकर विवाद होने लगा। बारातियों ने लड़की पक्ष के एक शख्स की पिटाई कर दी। इसकी सूचना होने पर और लोग पहुंचे तो झगड़ा हो गया। दूल्हा नशे में था तो दूल्हे ने बोलेरो गाड़ी भीड़ पर चढ़ा दी जिससे दुल्हन के छोटे भाई की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग घायल हो गए।

मामला दर्ज

इस मामले में फर्रुखाबाद एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक बारात में कुछ विवाद हो गया। विवाद के दौरान दूल्हे की गाड़ी से कुचल कर दुल्हन के भाई की मौत हो गई। इसे लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखें: Father’s day 2020: पापा को बेटे ने दिया स्पेशल गिफ्ट्स, दिल छूने वाली स्टोरी

Tags:    

Similar News